Home विविध रसोई से सर्दियों में कुछ इस तरह लें टेस्टी मसूर दाल सूप का मजा

सर्दियों में कुछ इस तरह लें टेस्टी मसूर दाल सूप का मजा

0

 

 

सर्दियों में अगर आप भी कुछ अलग और हटके बनाना चाहती हैं तो आप काफी आसानी से मसूर दाल सूप बना सकती हैं। यह सूप स्वाद के साथ – साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता हैं। इस सूप को बनाने के लिए आप सब्जियों का भी प्रयोग कर सकती हैं। अगर आपको कुछ स्पैशल बनाना नहीं भी आता हैं तो आप इस सूप को आसानी से बना कर भी किसी को खुश कर सकती हैं। आइए अब इसे बनाने की विधि और सामग्री पर ध्यान देते हैं।

यह भी पढ़ें – बरसात में कुछ इस तरह लें टेस्टी मशरूम क्रीम सूप का मजा

मसूर दाल सूप के लिए जरूरी सामग्री –

  • ऑलिव ऑयल – 2 चम्मच
  • जीरा पाउडर – 2 चम्मच
  • प्याज (बारीक कटे हुए) – 4
  • लहसुन – 2 कलियाँ
  • धनिया पाउडर – 2 चम्मच
  • आलू (उबले और कटे हुए) – 2
  • मसूर की दाल (भिंगो कर रखी हुई) – 2 कप
  • पाउडर वैजीटेबल स्टॉक – 1 चम्मच
  • कद्दू के बीज – 1 चम्मच
  • धनिया पत्ता (गार्निश के लिए) – 1/4 कप

यह भी पढ़ें – वेजिटेबल क्रीम सूप का सेवन करना कभी ना भूलें

red-lentil-indian-soup-with-flat-bread-on-a-wooden-background-masoor-dal 2ndimage source

मसूर दाल सूप बनाने की विधि –

  1. मसूर दाल सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में घी डालकर गर्म करें।
  2. अब इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें और आधे प्याज को निकाल कर अलग रख लें।

3.अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा और लहसुन डालकर एक मिनट के लिए पकाएं।

  1. फिर इसमें वैजीटेबल स्टॉक और आलू डालकर दस मिनट के लिए पका लें।
  2. जब आलू अच्छे से मिल जाएं तो दाल भी डाल दें।
  3. इसे तब तक पकाएं जब तक यह अच्छी तरह से गल न जाएं।
  4. अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं।
  5. आपका मसूर दाल सूप बनकर तैयार है।
  6. अब इसे एक बाउल में निकाल लें और पहले से भून कर रखा हुआ प्याज और धनिया पत्ता से गार्निश कर सर्व करें।

यह भी पढ़ें – सेहतमंद मिक्स वेजिटेबल सूप

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version