Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण खाली पेट इन फलों के सेवन से नहीं होती कोई परेशानी

खाली पेट इन फलों के सेवन से नहीं होती कोई परेशानी

0

हम सभी इस बात को जानते हैं कि फल हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इनका सेवन करने का सही समय नहीं पता होता है। खाने के बाद कभी भी फलों का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन हम में से कई लोग खाने के बाद ही फलों का सेवन करते हैं। इसी के साथ खाली पेट भी कुछ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम इस आर्टिकल के जरीए आपको यहीं बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप खाली पेट आपको किन फलों का सेवन करना चाहिए। आइए आप भी जानें कि खाली पेट किन फलों का सेवन करना सही रहता है।

यह भी पढ़ेः छोटे से सीताफल या शरीफे के हैं कई बड़े फायदे

1 कीवी (Kiwi)

Kiwiimage source:

कीवी एक ऐसा फल है जिसमें पोटेशियम, फाइबर, मैगनिशियम, विटामिन सी, ई और के की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए आप खाली पेट कीवी का सेवन कर सकती हैं।

2 सेब (Apple)

image source:

सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि दिल से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ेः फलों और सब्जियों के फेसपैक से लाएं चेहरे पर नेचुरल निखार

3 स्ट्रॉबैरी (Strawberry)

image source:

स्ट्रॉबैरी खाने में काफी स्वादिष्ट होती हैं और इनमें विटामिन सी के स्रोत होते हैं। विटामिन सी के अच्छे स्रोत होते हैं, जो कि हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। आप खाली पेट इसका सेवन कर सकती हैं।

4 संतरा (Orange)

image source:

एक इंसान अगर खाली पेट 2 से 3 संतरों का सेवन करता है तो यह उसे पूरे दिन ठंड़क मिलती है। इसी के साथ यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ेः इन 6 फलों का सेवन कर पाएं खूबसूरत त्वचा और सेहतमंद स्वास्थ्य

5 तरबूज (Water melon)

image source:

तरबूज में लाइकोपीन के अच्छे स्रोत होते हैं। लाइकोपीन कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसका सेवन खाली पेट करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

6 अमरूद और पपीता (Guava and Papaya)

image source:

पपीता में कैरोटीन होता है और कैरोटीन हमारी आंखों के लिए अच्छा होता है। अमरूद में फाइबर और विटामिन सी होता है। इसलिए आप इन फलों का सेवन खाली पेट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेः इन 5 फलों से त्वचा को बनाएं प्राकृतिक रूप से सुंदर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version