Home स्वास्थ्य फिटनेस इन 4 एक्सरसाइज से ब्रेस्ट को बनाएं फर्म

इन 4 एक्सरसाइज से ब्रेस्ट को बनाएं फर्म

0

स्तन क्या होते हैं? यह वह फैटी टिशू होते हैं जो पिक्टोरल मांसपेशियों में स्थित होते हैं। यह एक महिला के शरीर का प्रतीक होते हैं। एक महिला के शरीर में स्तन को फर्म तब सही माना जाता है, जब वह बिना ब्रा के भी अपने सही आकार और शेप में रहते हो। लेकिन अगर आपके ब्रेस्ट के साथ ऐसा नहीं है, तो ऐसे में आप कुछ एक्सरसाइज की मदद से अपने ब्रेस्ट के साइज को सही आकार और शेप दे सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में जाने कुछ ऐसे ही एक्सरसाइज के बारे में।

Breasts Firm Exercises1
Image Source:

1 एक मेडिसीन बॉल के साथ ब्रेस्ट को कम करने का व्यायाम
इस व्यायाम को आपको किसी और एक्सरसाइज से पहले करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस एक्सरसाइज से हमारे स्तन और कंधे के मांसपेशियों को उचित प्रबंधन मिलता है। इसके अलावा आप जब राहत महसूस करते हैं, तब आप इस एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं।


Image Source:

विधि

  • • एक कुर्सी में सीधे बैठ जाएं और अपने पेट को टाइट करके बैठ जाएं।
  • • इसके बाद एक बॉल लें और उसे अपने सीने के स्तर पर पकड़ें। फिर बॉल को सीने की मांसपेशियों को दबाएं।
  • • बॉल को धीरे धीरे दबाएं और अपनी बाहों को सीधा करें। ऐसा करते करते हाथों को बॉल के साथ सामने ले जाएं।
  • • बॉल को जैसे जैसे आप सामने की तरफ स्ट्रेच करें, तो बॉल को दबाना ना भूलें।
  • • इसके बाद वापस अपनी शुरुआती स्थिति पर आ जाएं। इसे कम से कम 10 बार दोहराएं। इस एक्सरसाइज के कम से कम 3 सेट करें।

2 पुश अप्स
पुश अप्स से बेहतर ब्रेस्ट को फर्म करने की कोई और एक्सरसाइज नहीं होती है। अगर आप भी अपने ब्रेस्ट को फर्म करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप पुश अप्स की मदद ले सकते हैं। यह आपके बैक को संतुलित करने के साथ ही मांसपेशियों को भी राहत देता है।


Image Source:

विधि

  •  इस एक्सरसाइज को करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं, और फिर अपने हाथों को जमीन में रखकर अपने हाथों की मदद से ऊपर और नीचे की तरफ झूकें।
  •  इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने पेट को टाइट रखें, इसके बाद इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 से 20 बार करें।
  •  आप पुश अप्स से अपने पेट भी फिट हो जाता है।

3 टी प्लेंक
इस एक्सरसाइज को करने से पेट के साथ ही सीने, ब्रेस्ट, बैक और पैर सभी के लिए फायदेमंद होती है। शरीर के इन हिस्सों के सही रहने से आपका शरीर काफी अच्छी तरह से काम करता है।


Image Source:

विधि

  •  अपने शरीर को पुश अप्स की मुद्रा में ही रखें, अपने पैरों और कूल्हों की चैड़ाई के अलावा रखें।
  •  अपने दोनों हाथों में डम्बल को पकड़ लें। इसके बाद अपने सीधे हाथ से वेट को ऊपर की तरफ करें।
  •  दोनों बाहों को ऊपर की तरफ लिफ्ट करें और टी शेप बना लें। इसके बाद इस मुद्रा में कम से कम 10 सैकेंड के लिए बने रहें।
  •  इसके बाद अपनी मूल स्थिति में वापस आएं, और फिर अपने बाएं हाथ में डम्बल को पकड़ कर इस एक्सरसाइज को फिर से दोहराएं।

4 बैन्च प्रेस
बैन्च प्रेसिंग एक्सरसाइज करना जरा मुश्किल होती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपके बे्स्ट बूस्ट हो जाते हैं और स्तन के मांसपेशियां बढ़ने लगती है।


Image Source:

विधि

  •  एक बैन्च में लेट कर अपने चेहरे को छत की तरफ रखें। आप बैन्च की जगह एक स्विस बॉल भी रख सकते हैं। इसके बाद एक डम्बल लें और दोनों हाथों में पकड़कर बाहों को स्ट्रेच करें।
  •  इसके बाद सीने डम्बल को नीचे ले आएं।
  •  आपको अपनी बाहों में खींचाव सा महसूस होगा, इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 बार दोहराएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version