Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण किचन की इन सामग्रियों से पाएं दर्द से मुक्ति

किचन की इन सामग्रियों से पाएं दर्द से मुक्ति

0

हर घर में एक किचन होता हैं जहां पर हमारी भूख को मिटाने के लिए भोजन तैयार किए जाते हैं। यदि हम किचन में उपयोग की जाने खाद्य सामग्रियों पर नजर डालें तो उनमें से बहुत सी चीजें आपके स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में सहायक होती हैं। दांत दर्द को ठीक करने के लिए लौंग का तेल व गले के दर्द को दूर करने के लिए हल्दी का लेप लगाते अपने बड़े बुजुर्गों को देखा ही हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जो हमारे किचन में मौजूद होती हैं और इनका इस्तेमाल हम प्राकृतिक दर्द–निवारक के रूप में कर सकते हैं…

यह भी पढ़ें – इन असरदार नुस्खों से पाएं दांत दर्द से मुक्ति

1. कॉफी (Coffee)-

image source : 

कॉफी में कैफीन होता हैं, जो दर्द की संवेदनशील को कम करने में मदद करता हैं। इसके उपयोग से माइग्रेन के दर्द से भी राहत मिल सकती हैं।

2. चेरीज (Cherries)-

image source : 

इसमें बायोफ्लोनाइड और एन्थोकायनिन होता हैं। इसके उपयोग से शरीर के दर्द और सूजन से राहत मिलती हैं।

यह भी पढ़ें – माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए असरदार हैं यह उपाय

3. हल्दी (Turmeric)-

image source : 

हल्दी का उपयोग कर आप पीठ दर्द, क्रोनिक दर्द व दांत दर्द से राहत पा सकती हैं। यह मांसपेशियों का दर्द और जोड़ों की सूजन को भी कम करता हैं।

4. पेपरमिंट (Peppermint)-

image source : 

दांत दर्द, अपच, मांसपेशियों में दर्द, नसों का दर्द आदि को पेपरमिंट के सेवन से ठीक किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें – एक चम्मच ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से पाएं मासिक धर्म के दर्द से मुक्ति

5. लौंग (Clove)-

image source : 

लौंग एक प्राकृतिक दर्द निवारक का काम करती है, जो मसूड़ों के दर्द व दांत दर्द में राहत प्रदान करती है।

6. अदरक (Ginger)-

image source :

अदरक में सूजन को कम करने के गुण मौजूद होते हैं, साथ ही साथ यह पेट दर्द, सीने का दर्द व मांसपेशियों की पीड़ा को कम करने में भी मदद करता हैं।

यह भी पढ़ें – मांसपेशियों में होता हो दर्द तो ना करें नजरअंदाज, जानें कारण

7. नमक (Salt)-

image source : 

यह शरीर की कोशिकाओं को डिहाइड्रेटेड करता हैं और दर्द को दूर करने में मदद करता हैं।

8. लाल अंगूर (Red grapes)-

image source :

इसमें रेसभेराट्रोल के साथ एंटी ऑक्सीडेंट मिला होता हैं, जो पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द को रोकने में मदद करता हैं।

यह भी पढ़ें – सेंधा नमक खाने के ये फायदे आपको कर देंगे हैरान

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version