Home स्वास्थ्य फिटनेस आपकी रसोई में भी मौजूद हैं वजन कम करने की ये 10...

आपकी रसोई में भी मौजूद हैं वजन कम करने की ये 10 चीजें

0

हमारे भारतीय व्यंजनों में उपय़ोग किये जाने वाले मसाले शरीर को स्वस्थ रखने वाले औषधिय उपचार के रूप में होते है। जिनका उपयोग करके आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकती है। औरौ इसके साथ ही ये आपके शरीर के वजन को कम करने में भी मदद करते है पर लेकिन रोजमर्रा में इन मसालों का उपयोग करन से भी हमारा वजन बढ़ने लगता है ये सवाल हर किसी के मन में आता है पर जानकारी के लिये आपको बता दें कि आपके शरीर का बढ़ता वजन उपयोग किये जाने वाले मसालों से नही बल्कि बाहरी मिलने वाले बसायुक्त भोजन का उपयोग करने से होता है। यही आदतें आपको मोटापे को जन्म देने का कारण बनती है।

भारतीय मसाले

आज के समय में अधिकांश लोग भारतीय व्यजनों में संतुलित आहार को छोड़कर वसायुक्त खाने पर ज्यादा जोर दे रहे है जिससे बीमारी के साथ मोटापे की समस्याये भी तेजी से पनप रही है आज हम आपको रसोई में छिपे ऐसे खाद्यपदार्थों के बारें में बता है जिनका सेवन करने से आप अपने शरीर के वजन को असानी से कम कर सकती है। जानें इनके बारें में..

1. बाजरा

बाजरा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो एक अच्छे कोलेस्ट्रॉल स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। रागी, बाजरे और ज्वार को सेवन वजन कम करने का सबसे अच्छा माध्यम होता है। यह आपके स्वास्थ्य को कोई नुकसान पहुंचाए बिना अनावश्यक कैलोरी को जला देता है। जिससे शरीर का वजन तेजी से कम होने लगता है।

2. पत्तागोभी

पत्तागोभी भारत में असानी के साथ सभी क्षेत्रों में पाई जा सकती है और इसका उपयोग लोग भोजन या सलाद के रूप में करते है। इसका सेवन करने से यह वसा निर्माण प्रक्रिया को धीमा करके आपके शरीर में वसा की सामग्री को बनाए रखने में भी मदद करता है। जिसकी वजह से आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। और आपका पेट हमेशा ही सही रहता है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। यह वजन को कम करने वाला सबसे अच्छा उपचार है।

3. बीन स्प्राउट

विटामिन, प्रोटीन और खनिजों से भरा हुआ, अंकुरित अनाज हमारे शरीर के लिये काफी अच्छा होता है। क्योकि इसमें सबसे ज्‍यादा पोषक तत्‍व और प्रोटीन होते है। अंकुरित अनाज के डेली सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत और सक्रिय रहती है जो वजन को कम करने में मदद करती है।

4. मिर्च

भारतीय व्यंजनों में मिर्च सबसे खास मुख्य घटक होता है, जिसके बिना भोजन अधुरा सा लगता है। मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर के वजन को कम करने का काम करती है। मिर्च खाने के बाद आपके शरीर में जो गर्मी पैदा होती है, वह आपके शरीर से अतिरिक्त वसा को जलाने में मदद करती है, मिर्च में मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते है।

5. करी पत्ते

करी पत्ते हमारे व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाते है। लेकिन यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ वजन घटाने में भी सहायता करते हैं और हमारे शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते  हैं।

6. शहद

 

प्राकृतिक रूप से बना, शहद सबसे मीठा होने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है साथ ही यह आपके शरीर से अतिरिक्त वजन कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, सुबह-सुबह एक गिलास गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है।

7. सरसों का तेल

अन्य तेल की तुलना में, सरसों का तेल,  किसी औषधि से कम नही है। सरसों के बीजो में बी काम्प्लेक्स विटामिन जैसे फोलेट, थायमिन, नियासिन, रिबोफ्लाविन पाए जाते हैं।जो शरीर के कोलेस्ट्राल को नियत्रिंत करने में मदद करते है। जिससे शरीर के वजन को कम करने में मदद मिलती हैं

8. इलायची

भारतीय रसोई में मिलने वाली इलायची एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ  खुशबू लाने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद पौटैशियम और मैग्नीशियम का मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ वजन घटाने में भी सहायक होती है

9. लहसुन

लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, इसमें एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टिरीयल के गुण पाय जाते है जो आपके शरीर में जमा वसा को जलाने में मदद करता है

10. हल्दी पाउडर

 

हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका उपयोग भारतीय रसोई में लगभग हर व्यंजन को पकाते समय किया जाता है, लेकिन इसमें पाये जानें वाले गुण हमारे शरीर के लिये औषधिय उपचार का काम करती है। इसका उपयोग करने से शरीर की ना जाने कितनी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीकैंसर के गुण आपके शरीर में इंसुलिन और लेप्टिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो आपके शरीर में वसा को जमा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। जिससे शरीर का वजन तेजी से कम होता है।

अब आप जब इन खाद्य पदार्थों की महतता के बारें में पूरी तरह से जान चुके है तो अपने भोजन में इसका उपयोग करना ना भूलें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version