Home विविध रिलेशनशिप टिप्स रिश्ता टूटने से पहले दिखने लगते हैं ये संकेत, जानें इनके बारे...

रिश्ता टूटने से पहले दिखने लगते हैं ये संकेत, जानें इनके बारे में

0

जब आपके रिश्ते में समझदारी की कमी हो जाती है तो वह लंबे समय तक नहीं चल पाता। मगर हर रिश्ते के टुटने से पहले आपको कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं  जिन्हें समझ कर आप यह पता लगा सकते है कि यह रिश्ता अब ज्यादा समय तक नही चल पाएगा। दरअसल आज की जीवनशैली बहुत भागदौड़ भरी हो गई है। ऐसे में हम लोग अपने रिश्ते को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। यही कारण है कि हमारे रिश्तों में दरार आना शुरू हो जाती है। कई बार हम समझ नहीं पाते हैं कि हमारा रिश्ता टूटने की कगार पर है। इसलिए आज हम आपको उन्हीं कुछ संकेतो के बारे में बताने जा रहें हैं। चलिए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

यह भी पढ़ें – रिलेशनशिप टिप्स – ये कुछ बातें आपके रिश्ते को बनाती हैं मजबूत

1 – जब करना पड़े खुद को साबित

जब करना पड़े खुद को साबितImage source:

रिश्ते में बहस होना आम है लेकिन यदि आपको हर बात पर खुद को साबित करना पड़े तो आपको समझ जाना चाहिए कि अब रिश्ते में पहले जैसी बात नहीं रही। अतः आपको इसी समय अपने पार्टनर से बात कर लेनी चाहिए अन्यथा आपका रिश्ता आगे चलकर और भी खराब हो सकता है।

2 – जब आत्म्सम्मान खोने लगे  

Image source:

हर रिश्ते में आत्मसम्मान होना बेहद जरूरी होता है। यदि आप ऐसा महसूस करती हैं कि आपका आत्मसम्मान खोता जा रहा है तो आपको अपना रिश्ता खत्म कर देना चाहिए। आत्मसम्मान से बढ़कर कभी कोई रिश्ता नहीं होता है।

यह भी पढ़ें – रिलेशनशिप टिप्स- अपने रिश्ते में न आने दें ये गलतफहमियां

3 – जब पार्टनर कतराने लगें  

Image source:

यदि आपका पार्टनर आपसे कतराने लगे तो आपको अपना रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से बात कर के रिश्तों को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो पाता तो आपको अपना रिश्ता खत्म कर देना चाहिए।

4 – जब रिश्तों में आने लगे चिड़चिड़ाहट

Image source:

कभी-कभी आपके रिश्तों में चिड़चिड़ाहट आने लगती हैं। इस कारण आप दोनों एक दूसरे के साथ रहना पसंद नहीं करते और रिश्तों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। यदि ऐसा कुछ आपके रिश्तें के बीच भी है तो आपको अपने पार्टनर से इस मामले में बात करनी चाहिए तथा चिड़चिड़ाहट का असल कारण जानना चाहिए और अगर बात करने से भी कुछ रास्ता नही निकल पा रहा तो आपको इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version