Home घरेलू नुस्खे जानिए महिलाओं के रोग तथा उनके उपचार के लिए घरेलू नुस्खे

जानिए महिलाओं के रोग तथा उनके उपचार के लिए घरेलू नुस्खे

0

कई रोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ महिलाओं को ही होते हैं। ऐसे रोगों के बारे में वे संकोचवश किसी से बात भी नहीं करती हैं। इस प्रकार महिलाओं के रोग दिनप्रतिदिन बढ़ते जाते हैं और कुछ समय बाद उनके परिणाम गंभीर हो जाते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रख कर ही आज हम महिलाओं के रोगों तथा उनके उपचार के लिए कुछ घरेलू नुस्खे यहां बता रहें हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा यह होगा की महिलायें अपनी समस्या का हल अपने घर पर ही आसानी से कर सकती हैं तथा अपन पैसे और समय को भी बचा सकती हैं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

1 – माहवारी का बंद होना –

माहवारी का बंद होना -Image source:

कई बार महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती हैं। इसके समाधान के लिए आपको गुलहड़ के फूलों को कांजी के सतह पीस लें तथा थोड़ी थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करने से बंद माहवारी खुल जाती है। इसके अलावा दूसरे प्रयोग की बात करें तो आप असगंध का चूर्ण बना लें तथा इसकी 6 ग्राम की मात्रा में बराबर की मात्रा में चीनी या मिश्री को डाल दें। अब इसको आप ताजा ठन्डे पानी के साथ ले लें। इस प्रयोग से भी महिलाओं की बंद महवारी खुल जाती है।

2 –  मासिक धर्म में अधिक रक्तस्त्राव का होना –

Image source:

कई बार महिलाओं को मासिक धर्म के समय अधिक रक्तस्त्राव होने की समस्या सामने आती है। इस समस्या को दूर करने के लिए महिला को गाय के एक पांव दूध में केले के पत्ते का एक छटाक रस मिलाकर एक हफ्ते तक दें। इससे मासिक धर्म के समय अधिक रक्तस्त्राव नहीं होता है। इसके अलावा आप लोध का 2 ग्राम चूर्ण तथा 2 ग्राम पिसी मिश्री लें। अब इन दोनों को आप एक गिलास ठन्डे पानी में मिला कर पी लें। ऐसा दिन में 2 बार करें। इस उपाय से भी मासिक धर्म के समय अधिक रक्तस्त्राव का होना बंद हो जाता है।

3 – श्वेत प्रदर –

Image source:

श्वेत प्रदर की समस्या को ख़त्म करने के लिए 3 ग्राम आंवले के चूर्ण में 6 ग्राम अदरक का चूर्ण मिलाकर 30 दिन तक लें। इस प्रयोग से श्वेत प्रदर की समस्या में बहुत लाभ होता है। इस समस्या का दुसरा प्रयोग यह है की आप अशोक के पेड़ की छाल के चूर्ण के साथ में सामान मात्रा में मिश्री को मिलाकर सुवह शाम गाय के दूध के साथ लें। इससे बहुत लाभ होता है। इस प्रकार से वे महिलायें जिनको इनमें से कोई भी समस्या है वे अपनी इन समस्याओं का अंत इन घरेलू उपायों के द्वारा कर सकती हैं।  

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version