Home स्वास्थ्य गर्भावस्था डिलीवरी के बाद कितने समय तक न बनाएं यौन सबंध, जानें यहां

डिलीवरी के बाद कितने समय तक न बनाएं यौन सबंध, जानें यहां

0

देखा जाएं तो एक महिला का जीवन कई पड़ावों से गुजरता है। इन सभी पड़ावों की सुखद स्मृतियां उसके मस्तिष्क पटल पर लंबे समय तक अपनी छवि बनाएं रखती हैं। स्त्री के जीवन का सबसे बड़ा तथा सुखद पड़ाव होता है उसका विवाह। उस समय उसका रूप निखर आता है और उसके चेहरे पर एक नई चमक होती है। इसके बाद में महिला के जीवन का सबसे सुखद क्षण वह होता है। जब वह मां बनती है और उसके घर में एक नन्हा मुन्ना बच्चा आता है। मां के लिए बच्चे का जन्म उसके जीवन के सुखद अनुभवों में से एक होता है लेकिन बच्चे के जन्म के लिए प्रत्येक महिला को कष्ट साध्य प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। बच्चे के जन्म की यह प्रक्रिया 2 प्रकार से पूरी होती है।

1- प्राकृतिक प्रसव।

2- सीजेरियन प्रसव।

यह भी पढ़ें – आखिर बच्चे के लिए क्यों जरुरी होता है मां का दूध, जाने यहां

बच्चे के जन्म में बाद यदि स्त्री और पुरुष यौन सबंध बनाते हैं तो यह इस बात पर भी निर्भर करता है की बच्चे का जन्म प्राकृतिक तरीके से हुआ है या सीजेरियन तरीके से। आइये अब आपको इन दोनों तरीकों तथा यौन सबंध बनाने के बीच के समय के बारे में बताते हैं।

1- यदि हुआ प्राकृतिक प्रसव

यदि हुआ प्राकृतिक प्रसव Image source:

बच्चा यदि प्राकृतिक प्रसव से यानि नार्मल होता है तब आपको यौन संबध बनाने के सही समय का पता डॉक्टर से ही पूछना चाहिए। असल में बच्चा यदि प्राकृतिक तौर पर होता है तब संक्रमण का ख़तरा ज्यादा बना रहता है। यह इसलिए होता है क्यों कि प्लेसेंटा के बाहर आने पर स्त्री का गर्भाशय पूरी तरह से जख्मी हो जाता है और जख्म भरने में कुछ समय लगता ही है। इस समय स्त्री कमजोर भी होती है। अतः संक्रमण का ख़तरा बना रहता है। वेहतर है आप इस प्रकार की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें।

2- यदि हुआ सिजेरियन प्रसव

Image source:

जिस महिला का शरीर बच्चे को पैदा करने के लिए लिए तैयार नहीं होता है। उसको डॉक्टर सिजेरियन कर देते हैं। इस स्थिति में महिला के पेट को काट कर बच्चे को बाहर निकाल लिया जाता है। महिला के पेट में टांके लगा दिए जाते हैं। महिला को सिजेरियन डिलीवरी के बाद में रेस्ट की काफी आवश्यकता होती है ताकि उसके टांके जल्दी ठीक हो सकें। अन्यथा महिला को संक्रमण या अन्य कोई समस्या हो सकती है। माना जाता है की सिजेरियन डिलीवरी के 6 हफ्ते बाद में यौन सबंध बना सकते हैं लेकिन हम आपसे कहेंगे की इसके लिए यदि आप डॉक्टर से ही सलाह लें तो ज्यादा अच्छा होगा। इस प्रकार से बच्चा यदि प्राकृतिक तरीके से हुआ हो या सिजेरियन तरीके से हमारी और से आपको यही सलाह की यौन सबंध बनाने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version