Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल जानिये ऑर्गनिक फूड खाने के लाभ, इनके सेवन से हमेशा रहेंगे सेहदमंद

जानिये ऑर्गनिक फूड खाने के लाभ, इनके सेवन से हमेशा रहेंगे सेहदमंद

0

ऑर्गनिक फूड हमारे जीवन तथा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। यह न सिर्फ हमारी सेहत का बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। इनमें उच्च पोषक तत्व मौजूद रहते हैं जो हमारे शरीर को सेहतमंद बनाते हैं। आपने देखा ही होगा कि पहले के समय में लोग लंबी उम्र के बावजूद कभी बीमारियों की चपेट में नही आते थे। वहीं आज बच्चों तक में शुगर जैसी बीमारियां आम बात हो चुकी है। इसके अलावा आपने बहुत से ऐसे बच्चे देखें भी होंगे जिनकी आंखों पर बचपन में ही चश्मा चढ़ जाता है।

डॉक्टर अपने शोध में इस बात का खुलासा करते हैं कि हमारी जीवन शैली ही नहीं हमारा कैमिकल युक्त भोजन भी हमारे कम उम्र में बीमार होने का कारण है। डॉक्टर भी ऑर्गनिक फूड का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऑर्गनिक फूड में उचित मात्रा में प्रोटीन व विटामिन होते हैं जो आपको बहुत सी बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। आइये जानते हैं ऑर्गनिक फूड खाने के कुछ विशेष लाभों के बारे में।

1 – आखिर क्या हैं ऑर्गनिक फूड

आखिर क्या हैं ऑर्गनिक फूड Image source:

आपने मन में यह प्रश्न चल रहा होगा कि ऑर्गनिक फूड आखिरकार क्या होते हैं। इनमें किस प्रकार के पोषक तत्व होती हैं। ये किस प्रकार से तैयार किये जाते हैं, तो आपको बता दें कि पेस्टीसाइजड अर्थात कैमिकल फ्री फलों व सब्जियों को ऑर्गनिक फूड कहा जाता हैं। इनको जैविक विधि से उगाया जाता है तथा इनमें किसी प्रकार के कैमिकल का यूज नहीं किया जाता है। आपको बाजारों में बहुत प्रकार के फल तथा सब्जियां आसानी से मिल जाते हैं लेकिन वे सभी ऑर्गनिक फूड नहीं होते हैं। इन पर उनके सर्टिफाइड होने के स्टीकर लगे होते हैं।

यह भी पढ़ें – इन सभी बीमारियों से मुक्ति दिलाता है बेल का फल, जानें यहां

2 – ऑर्गनिक फूड के सेवन से लाभ

Image source:

ऑर्गनिक फूड के सेवन से बहुत प्रकार के लाभ होते हैं। इनमें उच्च मात्रा में पोषण तत्व पाए जाते हैं। इस कारण से ये फूड्स हमारे शरीर को अच्छे से पोषित करते हैं तथा सभी प्रकार के प्रोटीन तथा विटामिन की कमी को दूर करते हैं। इनमें कैमिकल का यूज नहीं किया जाता है इसलिए ये सभी पदार्थ हमारे शरीर को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाते हैं। ये फूड्स माइग्रेन, कैंसर, शुगर तथा हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी नहीं होने देते हैं। यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। इनके सेवन से आपकी त्वचा में निखार आता है। इसके अलावा ये आपके शरीर की चर्बी को भी बढ़ने नहीं देते हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो ऑर्गनिक फूड हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उत्तम होते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version