Home विविध रिलेशनशिप टिप्स इशारों से समझे किसी लड़के के दिल का हाल

इशारों से समझे किसी लड़के के दिल का हाल

0

प्यार के एहसास को लब्जों में बयां नही किया जा सकता है। इसी तरह किसी के दिल की बातों को समझना भी कठिन होता हैं, खास कर तब जब कोई आपसे प्यार करता हो। ज्यादतर लोग कहते है कि प्यार में मामले में लड़कियों को कोई भी समझ नही सकता है, क्योंकि वो अपने दिल कि बात किसी से कहती नही है पर ऐसा नही है जब बात प्यार की होती है तो लड़के भी किसी से अपने दिल की बात नही कह पाते है। यही कारण है कि लड़कियों को ये समझ में नही आता है कि लड़को के दिल में उनके लिए प्यार है या नही।

fellingImage Source: https://cdn-media-1.lifehack.org/

लड़को में ज्यादातर देखा गया है कि वो अगर किसी से प्यार करते है या किसी को पसंद करते है तो वो इस बात को लड़की को बता नही पाते है। अगर आपके जीवन में भी कोई ऐसा लड़का है जिसे देख कर आपको लगता है कि शायद वो आपको पसंद करता है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप ये पता लगा सकती है कि वो लड़का आपको प्यार करता है या नहीं।

1. आंखो में दिखने लगेगा प्यार- जब किसी को प्यार होता है तो उसकी आंखों से आप उसके दिल का हाल समझ सकती है। अगर आप सोच रही है कि कैस तो बता दे कि अगर कोई लड़का आपसे प्यार करता है तो वो हर समय आपको ही देखता रहेगा। जब आप बात करेंगी तो वो बस आपकी आंखों में ही देखता रहेगा और अगर आपकी बात खत्म हो जाए तो भी वह आपको ही देखता रहेग। अगर कोई लड़का इसी तरह से आपको ही देखता रहता है तो समझ जाएं की वो आपसे प्यार करता है।

Image Source: https://allhdwallpaperss.com/

2. आपके मैसेज का झट से रिप्लाई करेगा- अगर कोई लड़का आपसे प्यार करता है तो वो आपके हर मैसेज का रिप्लाई सबसे पहले करेगा। अगर वो कही व्यस्त भी होगा या फिर अपने दोस्तों के साथ भी होगा तो भी आपके मैसेज को ही पहले अहमियत देगा। अगर कोई लड़का आपके लिए भी कुछ इसी तरह का बर्ताव कर रहा है तो समझ जाएं की वो आपसे प्यार करने लगा है।

Image Source: https://cos.h-cdn.co/

3. हर समय चेहरे पर एक मुस्कान रहेगी- लड़के हो या लड़की जब भी किसी को प्यार होता है तो अक्सर देखा गया है कि वो हर समय बेवजह ही हंसता रहता है। उसके चेहरे की हंसी उसके दिल के हाल को बयां करती है और जब कोई उससे पूछता है कि वो क्यों हंस रहा है तो उसके पास इस बात की कोई वजह नही होती है कि वो क्यो हंस रहा है क्योंकि वो रह समय आपके बारे में सोच कर ही हंस रहा होता है।

Image Source: https://www.newhdwallpaper.in/

4. आपसे हर बात शेयर करेगा- अक्सर देखा गया है कि लड़के अपने बारे में किसी को भी ज्याद बातें बताना पसंद नही करते है उनके साथ कितनी भी बड़ी बात क्यों ना हो जाए वो किसी से भी उसे जल्दी शेयर करना पसंद नही करते है। लेकिन जब कोई लड़का किसी लड़की से प्यार करने लगता है तो वो उस लड़की से अपनी सारी बातें शेयर करने लगता है जाहे वो उसके बचपन की हो या हाल ही में उसके साथ हुई कोई घटना हो। इतना ही नही वो आपसे वो सभी बातें शेयर करेगा जो आज तक उसने किसी से भी ना कही हो।

Image Source: https://sfm.md/

5. आपकी हर बात सुनेगा- लड़कियों की आदत होती है कि वो अक्सर ही बेवजह कुछ ना कुछ बोलती ही रहती है। लड़कियों की इस बोलने की आदत से हर लड़का परेशान रहता है। लेकिन अगर कोई लड़का आपसे प्यार करने लगा है तो वो आपकी हर बात को सुनने लगेगा। जाहे उस बातो का कोई मतलब ना हो तो भी वो आराम मे उन्हें सुनता रहेगा और कभी-भी आपको चुप होने को नहीं बोलेगा।

Image Source: https://www.szemelyescoach.hu/

6. आपके पास किसी लड़के को देख कर चिढ़ेगा- लड़को में सबसे ज्यादा इस बात को देखा गाया है कि जब वो किसी से प्यार करने लगते है तो वो उस लड़की को किसी भी और लड़के के साथ नहीं देख पाते है। अगर वो लड़का आपका सबसे अच्छा दोस्त हो और आप उससे ज्यादा ही बात करने लगेंगी तो उसे ये सब देख कर बहुत जलन होगी और वो किसी ना किसी बहने से आपको उससे दूर करने कि कोशिश करता रहेगा। उसे ये कभी नहीं पसंद आएगा कि आप उसके अलावा किसी और से बात करें।

Image Source: https://i.ytimg.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version