Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण ये हैं पान के स्वास्थ्यवर्धक लाभ, जानिए और उठायें लाभ

ये हैं पान के स्वास्थ्यवर्धक लाभ, जानिए और उठायें लाभ

0

भारतीय संस्कृति के मुताबिक पान को बहुत प्राचीन काल से प्रयोग किया जाता आ रहा है। आज भी शादी-विवाह या अन्य समारोह में लोग पान सेवन का विशेष ध्यान रखते हैं। आपको बता दें कि वर्तमान समय में भी बहुत से लोग नियमित रूप से पान का सेवन करते हैं। कई लोग इसका सेवन सिर्फ स्वाद के लिए करते हैं लेकिन पान के और भी बहुत से लाभ हैं जो हमारे स्वास्थ्य के साथ जुड़े है। आइये जानते हैं पान के स्वास्थ्यवर्धक लाभ।

ये हैं पान के स्वास्थ्यवर्धक लाभ –

यह भी पढ़ें – गर्मी से छुटकारे के लिए कुछ इस प्रकार कीजिये शहद का सेवन

1 – यदि किसी के दांतों में पायरिया रोग है तो ऐसा व्यक्ति पान में अल्प मात्रा में कपूर को डालकर उसका सेवन करे। ऐसा करने पर दांतों का पायरिया रोग समाप्त हो जाता है। इस प्रयोग को करते समय आप इस बात को ध्यान में रखें की पान का पीक आपके पेट में नहीं जाना चाहिए।

पान के स्वास्थ्यवर्धक लाभImage source:

2 – खांसी का रोग एक सामान्य रोग होता है। यह किसी को भी कभी भी हो जाता है। यदि किसी को खांसी की परेशानी है तो वह पान में अजवायन डालकर चबा सकता है। इससे जल्द ही आराम मिलेगा।

3 – आज के समय में किडनी की बीमारी बहुत से लोगों हो जाती है। बहुत बड़ी संख्या में लोग किडनी के रोग से ग्रस्त हैं। आपको बता दें कि किडनी की समस्या में पान का सेवन लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें – कई रोगों की एक दवा खीरा जाने इसके फायदे

4 – कभी कभी बच्चों को खेल में चोट लग जाती है या फिर कभी किसी गलती के कारण बड़े लोग भी चोट का शिकार हो जाते हैं। चोट लगने पर सबसे बड़ी समस्या दर्द की रहती है। आपको बता दें कि यदि आप पान को गर्म करके अपनी चोट पर बांध लेती हैं तो आपको दर्द से तुरंत राहत मिल जाती है।

Image source:

5 – कई बार रसोई में कार्य करते समय महिलाओं का कोई अंग अनजाने में आग से जल जाता है। ऐसा होने पर यदि आप जले स्थान पर पान को बांध देंगी तो आपकी जलन तुरंत कम हो जाती है।

6 – यदि किसी कारणवश आपके शरीर पर छाला पड़ जाता है तो आप पान के रस तथा देसी घी को मिलाकर उस छाले पर लगा दें। ऐसा करने पर आपको तुरंत आराम मिलने लगता है। इस प्रकार से ये पान के स्वास्थ्यवर्धक लाभ जानकर आप अपने जीवन में इनको प्रयोग करें तथा कई समस्याओं से छुटकारा पाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version