Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण जानिए गुलकंद बनाने की विधि, कई बीमारियों से करता है बचाव

जानिए गुलकंद बनाने की विधि, कई बीमारियों से करता है बचाव

0

गुलकंद गर्मियों में आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है साथ ही यह आपकी कई शारारिक समस्याओं का भी निवारण करता है। असल में गुलकंद एक ठंडा तथा स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ होता है। गर्मियों में इसका सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है। आप इसे अपने घर में भी तैयार कर सकती हैं। आइये जानते हैं गुलकंद बनाने की विधि।

यह भी पढ़ें – गर्मियों में गुलकंद का सेवन करने से होते हैं अनोखे फायदे

सामग्री –

  • 1 टीस्पून पिसी सौंफ
  • 100 ग्राम पिसी शक्कर
  • 1 टीस्पून पिसी छोटी इलायची
  • 200 ग्राम गुलाब की पंखुडियां

गुलकंद बनाने की विधि –

  • सबसे पहले आप गुलाब के फूलों की पत्तियों को अच्छे से धो लें
  • उसके बाद में उन सभी को एक कांच के जार में बंद कर दें।
  • अब इस जार में आप पिसी इलायची तथा पिसी शक्कर के साथ सोंठ को डाल दें
  • ढक्कन को बंद करके 10 दिन तक धुप में रख दीजिये।
  • आप बीच बीच में इसको चलाती भी रहिये।
  • जब आपको लगे की गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां अच्छे से गल चुकी हैं तो समझ जाएं की आपका गुलकंद तैयार हो चुका है।

इस शारारिक समस्याओं में होता है लाभ –

इस शारारिक समस्याओं में होता है लाभImage source:

आपको बता दें कि गुलकंद के सेवन से कई प्रकार की शारारिक समस्याओं में लाभ मिलता है। यदि आपके मसूड़ों से खून आता है अथवा उनमें सूजन आने की समस्या है तो आप सुबह शाम एक एक चम्मच गुलकंद खाएं। ऐसा करने से यह समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा जो महिलायें अपने मोटापे से परेशान हैं। उनके लिए भी गुलकंद बहुत लाभदायक होता है। आपको बता दें कि इसमे ड्यूरेटिक तथा लैक्सेटिव के गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं। जोकि आपके  मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक होते हैं। आप अपने वजन को कम करने के लिए प्रतिदिन गुलाब के फूलों की 20 पंखुड़ियां पानी में उबाल लें तथा उस पानी को छान लें।

अब उसमें आप शहद को मिलाकर ठंडा होने पर पी लीजिये। इससे आपका वजन कम हो जाएगा। आपके चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए भी गुलकंद बहुत लाभदायक होता है। यह आपके ब्लड को साफ करता है तथा आपके चेहरे के ब्लैक हैड्स तथा पिंपल्स आदि से आपको मुक्ति दिलाता है। इस प्रकार से आप इसे बनाने की विधि को जानकर अपने घर में शुद्ध तरीके से गुलकंद को तैयार करें तथा खुद को और अपने परिजनों को गर्मियों के मौसम स्वस्थ रखें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version