Home विविध फ़ैशन जानें किस प्रकार की आईब्रो आपके चेहरे को निखार सकती है

जानें किस प्रकार की आईब्रो आपके चेहरे को निखार सकती है

0

हमारे चेहरे की खूबसूरती को निखारने में आईब्रो को एक सही रोल होता है। इसी से हमारे चेहरे पर निखार उभर कर आता है। आपने इस बात पर गौर भी किया होगा कि अगर चेहरे की आईब्रो ना बने तो चेहरा बेरंग नजर आता है। सारा निखार खत्म सा हो जाता है। इसलिए चेहरे पर निखार लाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपकी आईब्रो सुंदर और सही शेप में हो, इससे आपको मेकअप में ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत नहीं पड़ती है। पहले से ही चेहरे में ग्रेस आ जाता है। आइए जानते हैं आपके चेहरे पर किस शेप की आईब्रो अच्‍छी लगती है

हमारे-चेहरे-की-खूबसूरती-को-निखारने-में-आईब्रोImage Source: https://s3.manifo.com/

जाने आईब्रो से आपके चेहरे पर किस प्रकार की निखार आ सकती है।
1.यदि आपके चेहरे का आकार अंडाकार शेप में है तो आप अपनी आईब्रो को बनाते समय हल्का सा उभार देते हुए बनवाइये। आपने देखा भी होगा कि कई फिल्मी हसिनाएं अपनी आईब्रों का शेप इसी तरह का बनवाती है।

Image Source: https://i.ytimg.com/

2.अगर आपके चेहरे का आकार गोल है तो आप अपनी आईब्रो का शेप ऊंचाई वाले आकार में बनवाएं।जिसमें आईब्रो की लाइन के बीच वाले हिस्से में ज्यादा उभार हो। इसके अलावा इस प्रकार की आकृति वालो के चेहरे पर राउंड शेप की आईब्रो बिल्कुल नही फबती इसलिए इस प्रकार का शेप बिल्कुल नहीं बनवायें। सी आईब्रो बनवाएं जिसमें बीच से ज्‍यादा उभार हों।

Image Source: https://i.ytimg.com/

3.अगर आपके चेहरा का आकार लबां है तो फ्लैट आईब्रो रखें। इससे आपके चेहरे पर अलग सा निखार आएगा। और चेहरा काफी सुंदर भी दिखेगा।

Image Source: https://divasalonanddayspa.files.wordpress.com/

4.अगर आपके चेहरे का आकार चौकोर है तो अपनी आईब्रो का शेप आप चौड़ा और हल्का सा गोल आकार का रखे इसे आपको पूरी तरह से कर्व रखने की आवश्कता नही है। इस प्रकार का बना शेप आपके चेहरे पर चार चांद लगा देगा।

Image Source: https://thoughtcatalog.files.wordpress.com/

5.अगर आपके चेहरे का आकार हार्ट शेप में है तो गोल आकार की आईब्रो बनवाएं। आपने देखा होगा कि फिल्म हो या टीवी सीरियल्‍स की अभिनेत्रियां इसी प्रकार की आईब्रो ज्यादा बनवाती है। क्योकि इससे चेहरे का लुक अलग ही दिखाई देता है।
आपके चेहरे का लुक प्राकृतिक देन है लेकिन उसमें अलग से थोड़ा सा सुधार कर दिया जाए तो यह कुछ अलग सा निखार के साथ दिखाई देता है। और यही हमारी कोशिश है कि आप अपने चेहरे को हमारे द्वारा बताए लेख से बदल सकती है। जिससे आप के चेहरे की सुंदरता और ज्यादा निखार पा सकती है।

Image Source: https://www.chunmen.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version