Home घरेलू नुस्खे जानें शहद के साथ लौकी का जूस पीने के फायदे

जानें शहद के साथ लौकी का जूस पीने के फायदे

0

लौकी के जूस का सेवन करने के फायदे तो आप जानते ही होंगे? लेकिन अगर लौकी के इस जूस में 1 चम्मच शहद मिला लिया जाएं तो यह आपको किन किन बीमारियों से छुटकारा दिलाता है, जानते हैं आप? आइए हम आपको बताते हैं कि इस जूस का सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। इस जूस को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक ताजा लौकी को काटकर ब्लेंडर में बलेंड कर लें। ऐसा करने के बाद इसका जूस अलग निकाल लें। निकाले हुए जूस में 1 चम्मच शहद मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आइए आपको अब इस जूस को पीने के फायदों के बारे में बताते हैं।

1. पाचन शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद –
इस जूस को पीने से आपके पेट की पाचन क्रिया अच्छे से काम करती है, इतना ही नहीं यह पेट की सारी समस्याओं से राहत दिलाने में भी फायदेमंद माना गया है।

Benefits Of Lauki Juice1Image Source:

2. वजन घटाने में मददगार –
इस जूस का सेवन करके आप आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं, इसका सेवन करने से शरीर में मेटाबॉलिजम तेज हो जाता है, और फैट आसानी से बर्न होने लगता है।

Image Source:

3. हाई ब्लड प्रेशर –
यह जूस ब्लड प्रेशर के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसका सेवन करने से नसें काफी चौड़ी हो जाती हैं, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है।

Image Source:

4. गर्भवस्था में फायदेमंद है यह जूस –
प्रेगनेंसी के दौरान इस जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है, इसमें विटामिन, फोलेट और कैल्शियम आदि की अच्छी मात्रा होती है, इस जूस का सेवन हर महिला को करना चाहिए।

Image Source:

5. लीवर के सूजन से राहत –
लीवर की सूजन से राहत दिलाने के लिए यह ड्रिंक काफी फायदेमंद होता है, यह हम नहीं बल्कि एक्सपर्ट का कहना है। यह जूस लीवर को साफ करने में मददगार होता है, इसी के साथ यह बीमारियों को भी पनपने नहीं देता है।

6. घबराहट दूर करने में मददगार –
इस जूस का सेवन करने से आप अंदर से राहत महसूस करेंगे और आपका मन शांत हो जाएगा। इस जूस का सेवन करने से आपको घबराहट से आराम मिलता है।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version