Home स्वास्थ्य बीमारियां और उपचार जानें महिलाओं में गठिया रोग के कारण और उनके निवारण

जानें महिलाओं में गठिया रोग के कारण और उनके निवारण

0

 

 

विश्वभर की महिलाएं गठिया रोग से ग्रस्त हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह समस्या सबसे ज्यादा महिलाओं में ही पाई जाती है। वैसे तो यह रोग पुरुषों में भी पाया जाता है, मगर फिर भी महिलाएं ही इसकी सबसे ज्यादा शिकार होती हैं इसलिए जरुरी है कि महिलाओं को इस बारे में जरूरी जानकारी रखनी चाहिए। आज हम आपको बता रहें हैं गठिया रोग के कारण तथा निवारण। तो आइये विस्तार से में जानते हैं कि आखिर महिलायें क्यों होती हैं इस रोग की सबसे ज्यादा शिकार।

ये हैं प्रमुख कारण  

ये हैं प्रमुख कारण  Image source:

1 –  महिलाओं में गठिया की समस्या उनकी प्रेग्नेंसी भी बन जाती है। दरअसल महिलाओं के शरीर का नीचला रंध्र पुरुषों की तुलना में अधिक लचीला होता है। इस कारण प्रेग्नेंसी के समय जोड़ों के अधिक घूम जानें की वजह से डिलीवरी के बाद महिलाओं में अक्सर गठिया की समस्या हो जाती है।

2 – गठिया की समस्या अनुवांशिक भी होती है। किसी फैमिली के यदि एक सदस्य को गठिया की समस्या है तो वह किसी दूसरे सदस्य को भी हो सकती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अनुवांशिक रूप से यह समस्या महिलाओं में सबसे ज्यादा बढ़ती है।

3 – हार्मोन का असंतुलन भी महिलाओं में इस समस्या का कारण बनता है। आपको बता दें कि गर्भावस्था के समय विशेषकर रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं के हार्मोन में बड़े परिवर्तन आते हैं। इस कारण से भी महिलाओं में यह समस्या पैदा हो जाती है।

4 – मोटापा भी इस समस्या का एक कारण है। मोटापे के कारण गठिया की समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि मोटापा गठिया की समस्या का एक बड़ा कारण होता है।

इन जड़ीबूटियों से करें गठिया रोग का उपचार

Image source:

1 – हल्दी एक बेहतर जीवाणुनाशक औषधि मानी जाती है। यह गठिया की समस्या में भी बहुत उपयोगी होती है। आप महज 2 से 5 ग्राम हल्दी को थोड़े से पानी में उबाल लें तथा ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसको पी लें। इससे आपकी गठिया की सूजन तथा दर्द में आराम मिलता है।

2 – आप अदरक का प्रयोग करके भी गठिया की समस्या का निवारण कर सकती हैं। इसके लिए आप अदरक के तेल व रस से अपने उन जोड़ो पर मालिश करें जो गठिया से प्रभावित हैं। इसके अलावा आप अदरक की चाय भी पी सकती हैं।

3 – अश्वगंधा गठिया की सूजन को कम करके वाली एक अच्छी औषधि मानी जाती है। आप अश्वगंधा की जड़ की एक कप चाय बनाकर प्रतिदिन पीएं, इससे काफी लाभ मिलेगा। इस प्रकार महिलायें गठिया रोग की सही जानकारी के साथ उसका निवारण कर सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version