Home विविध रसोई से न्यू ईयर पार्टी के लिए घर पर बनाएं चॉकलेट केक

न्यू ईयर पार्टी के लिए घर पर बनाएं चॉकलेट केक

0
Make-chocolate-cake-for-new-year-party-at-home-cover

चाहे बड़ा हो या छोटा चॉकलेट केक का नाम सुनते ही हर किसी के मुँह में पानी आ जाता हैं। केक होती ही ऐसी चीज हैं जिसे अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं, पर बच्चों को केक ज्यादा पसंद आता हैं, वो हर रोज खा सकते हैं। बच्चों का रोज – रोज खाना उनकी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है, तो क्यों न उनके लिए घर में ही हेल्दी और स्वादिष्ट केक बनाया जाएं। केक को देखकर बच्चों की खुशी का कोई ठीकाना नहीं रहेगा और आप को भी बच्चों को हेल्दी केक खिलाने का मौका मिल जाएगा। आप इस रेसिपी को न्यू ईयर पार्टी पर जरूर बनाएं। आपको बता दें केक दिखने में जितना सॉफ्ट होता है उसके बनाने की विधि भी उतनी ही आसान होती है, तो आइए जानते हैं चॉकलेट केक बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें – न्यू ईयर पार्टी के लिए घर पर बनाएं स्‍ट्रॉबेरी मार्गरिटा

चॉकलेट केक के लिए जरूरी सामग्री –

• कॉर्नफ्लोर – 1/2 कप
• मैदा – 1 कप
• कोको – 1/4 कप
• पीसी शक्कर – 1/2 कप
• बेकिंग पाउडर – 2 चम्मच
• वेनीला एसेंस – 1 चम्मच
• दूध – 1 1/2 कप
• एक चॉकलेट – 20 ग्राम
• मक्खन – 1 कप
• मीठा सोडा – 1/2 चम्मच

यह भी पढ़ें – घर पर कुछ इस तरह बनाएं भिंडी मसाला

चॉकलेट केक बनाने की विधि –

1. चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा, कॉर्नफ्लोर, बेकिंग पाउडर, मीठा सोडा सभी सामग्री को मिलाकर एक साथ छान लें।
2. अब चॉकलेट के छोटे टुकड़े करें और उसमें दूध डालकर गर्म करें। इसे तब तक उबाले जब तक चॉकलेट पूरी तरह पिघल ना जाएं।
3. अब मक्खन और पीसी शक्कर को अच्छी तरह मिलाकर फेंट लें।
4. फिर इसमें मैदा, बाकी सभी सामग्री और दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें।
5. अब इसमें पिघली चॉकलेट और वेनीला एसेंस मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
6. केक टिन में मक्खन लगाकर तैयार सामग्री डालें।
7. इसे ओवन में आधे घंटे के लिए बेक होने के लिए रख दें।
8. जब यह ठंडा हो जाएं तो इसे क्रीम या चॉकलेट से सजाएं।
9. इसे थोड़ी देर के लिए फ्रीज में रखें।
10. आपका चॉकलेट केक बनकर तैयार है। इसे सर्व करें।

यह भी पढ़ें – घर पर कुछ इस तरह बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर मैकरोनी सलाद

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version