Home मेहंदी ब्राइडल मेहंदी हाथों पर बनाएं मेहंदी के फूलों वाला डिजाइन

हाथों पर बनाएं मेहंदी के फूलों वाला डिजाइन

0

मेहंदी से अपने हाथों को सजाना तो सभी को पसंद है। पर अक्सर लोग मेहंदी के डिजाइन को लेकर काफी परेशान रहते है कि उन्हें आखिर किसी तरह के डिजाइन का प्रयोग करना चाहिए। वैसे एक डिजाइन ऐसा है जिसका फैशन हमेशा ही बना रहता हैं और इससे हमारे हाथ भी बहुत सुन्दर लगते हैं। हम बात कर है फूलों वाले डिजाइन कि इस डिजाइन में मेहंदी की मदद से पूरे हाथ में अलग-अलग फूल बनाकर एक सुन्दर सा डिजाइन बनाया जाता हैं। लेकिन अगर आप सोच रही है कि फूलों वाले डिजाइन में तो ज्यादा डिजाइन नहीं मिलेंगे तो ऐसा नही हैं। इस डिजाइन में भी बहुत से ऐसे डिजाइन है। जो अभी तक आपने नहीं देखे होंगे तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही डिजाइन लेकर आए हैं। ताकि इन डिजाइन का प्रयोग कर के आप अपने हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा सके।

मेहंदी से अपने हाथों को सजानाImage Source: https://www.caring.in.net/

1. सादे फूल डिजाइन- इस डिजाइन को बनाना बहुत आसान होता हैं। साथ ही ये हर किसी के हाथों पर अच्छा भी लगता हैं। आप चाहें तो इस डिजाइन को अपने हाथ के पीछे और आगे दोनों जगह बना सकती है ।

Image Source: https://4.bp.blogspot.com/

2. फूलों से हाथों को कवर करने वाला डिजाइन- इस डिजाइन में हाथ के एक तरफ फूल बनाकर पूरे हाथों को कवर करने की कोशिश की जाती हैं। लेकिन हाथ में जो डिजाइन बनाए जाते है तो काफी खुले-खुले होते हैं।

Image Source: https://www.thedailyindia.in/

3. हथेली को कवर करने वाला डिजाइन- इस डिजाइन में केवल हथेली में ही डिजाइन बनाया जाता है। हाथ कि उंगलियों और हाथ के पीछे किसी भी तरह का कोई डिजाइन नही बनाया जाता हैं। लेकिन उसके बाद भी ये डिजाइन देखने में बहुत अच्छा लगता है।

Image Source: https://www.healthrecoverytips.com/

4. फूलों के घुमावदार डिजाइन- ये डिजाइन समझने में थोड़ा कठीन होता हैं। इसे देख कर कोई भी ये नहीं बता पाता है कि ये डिजाइन कहां से शुरु हुआ है और कहां खत्म हुआ हैं। इस डिजाइन में कई सारे फूलों को लेकर पूरे हाथ को आगे से लेकर पिछे तक कवर किया जाता हैं।

Image Source: https://www.pakidesign.com/

5. बच्चों के डिजाइन- इन डिजाइन में कुछ डिजाइन ऐसे भी होते है जो बच्चों के हाथों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इन डिजाइन में एक या दो फूल बना कर उसके साथ पत्तों को बनाकर हाथों को सजाया जाता हैं।

Image Source: https://www.girlshue.com/

6. एक तरफ का डिजाइन- इस डिजाइन मे दोनों हाथों को एक ही तरफ से कवर करते हुए डिजाइन बनाया जाता है। और बाकि के हाथ को खाली छोड़ दिया जाता हैं। इस डिजाइन में आप चाहें तो अपनी दो या तीन उंगलीयो को भी कवर कर सकती हैं।

Image Source: https://www.simwallpaper.com/

7. ग्लिटर वाला डिजाइन- इस डिजाइन को बनाने के बाद आप चाहें तो इसे अलग-अलग ग्लिटर के प्रयोग से सजा सकती है या फिर किसी एक रंग से ही आप अपनी मेहंदी को सजा सकती है।

Image Source: https://www.merrychristmasandhappynewyear2016.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version