Home विविध रसोई से घर में बनाएं मैंगो आइस टी

घर में बनाएं मैंगो आइस टी

0

गर्मी के मौसम में ठंडी ड्रिंक गर्मी को मात देने में मददगार साबित होती है। ऐसे में लोग सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते है जो कि आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में क्यों ना मैंगो आइस टी को बनाया जाए जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और आपको गर्मी में राहत पहुचाएगी। तो आज हम आम को नयापन देंगे और बनाएंगे मैंगो आइस टी। आपको नाम सुन कर लग रहा होगा कि आप इसे घर में बनाकर किसी झमेलें में फस जाएंगी। लेकिन अगर आप ऐसा सोच रही है तो आप गलतफैहमी की शिकार है।

आवशयक सामग्री

  •  आम
  •  चायपत्ती. 2 छोटे चम्मच
  •  नींबू का रस. आधा बड़ा चम्मच
  •  स्वादानुसार चीनी
  •  पानी. 4 कप
  •  पुदीना पत्तियां. 5 से 6
Mango Iced Tea 1Image Source:

बनाने की विधि

  •  आम को छिल लें और उसे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे पीसकर पेस्ट बना लें
  •  इसके बाद आम के इस पेस्ट को फ्रिज में रख लें और गैस पर एक बर्तन में गर्म पानी रख लें।
  •  इसके बाद गर्म पानी में चाय पत्ती मिलाकर 10 से 15 सैकेंड के लिए इसे पकाएं।
  •  गैस बंद कर लें और 5 मिनट के लिए बर्तन को ढककर रखें।
  •  इसके बाद चाय पत्ती को छानकर फ्रिज में ठंड़ा होने के लिए रख दें।
Image Source:
  •  ठंड़ा होने पर इस पानी को मिक्सर जार में डालकर इसमें आम का पेस्ट, चीनी और नींबू का रस मिला लें।
  •  इसके बाद इसे मिक्सर में 2 मिनट तक चलाएं।
  •  आपकी मैंगो आइस टी बनकर तैयार है, इसे ऊपर से गार्निश करने के लिए पुदीने की पत्ती की मदद लें और फिर सर्व करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version