Home घरेलू नुस्खे वैसलीन के भी हैं कई फायदे

वैसलीन के भी हैं कई फायदे

0

वैसलीन का प्रयोग सर्दियां आते ही सभी घरों में होने लगता है। यह पेट्रोलियम जेली त्वचा को रूखेपन से बचाने के साथ ही त्वचा को माश्चराइज भी रखता हैं। इसके अलावा भी वैसलीन के कई अन्य फायदे है जो आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करते हैं। वैसलीन के इन्हीं फायदों के कारण आप इन्हें अपनी मेकअप किट में भी शामिल करने लगेंगी। क्योंकि यहीं वो तरीका है जो आपको मेकअप करने और उसे हटाने में बेहद मददगार साबित रहेंगे हैं।

veselin-Image Source: https://2.bp.blogspot.com/

वैसलीन एक प्राकृतिक हॉयड्रोकार्बन है। इसमें किसी प्रकार का हानिकारक कैमिकल नहीं होता हैं। इसी कारण पेट्रोलियम जेली में किसी प्रकार की खुशबू नहीं होती। इसे आप किसी भी स्टोर से आसानी से प्राप्त कर सकते है। साथ ही यह अन्य क्रीमों के मुकाबले काफी सस्ती होती है। यह फेस क्रीम और बॉडी लोशन की जगह इस्तेमाल की जाती है। आज हम आपको इस पैट्रोलियम जेली के कुछ गुण बता रहें हैं जिसके जरिए आप अपनी सुंदरता को बढ़ा सकतें हैं।

बनाएं अपना लिपबाम
अगर आपके पास कोई पुरानी लिपस्टिक रखी हुई हैं और उसका कलर आपको पसंद है तो आप उस लिपस्टिक में थोड़ा सी वैसलीन लगा लें। इसे होठ पर लगाने से यह मुलायम रहेगी और आपकी पसंद का रंग भी बना रहेगा। यह आप के लिए एक अच्छा लिपबाम भी बन सकता है।

Image Source: https://4.bp.blogspot.com/

बॉडी स्क्रब
समुद्री नमक में थोड़ी सी वैसलीन मिला लें। इसके बाद इससे आप अपने चेहरे और त्वचा के अन्य हिस्सों पर मसाज करें, स्क्रब करने से त्वचा की मृत कोशिकाएं और ऑयल हट जाता है। इसका प्रयोग करने से चेहरा कोमल होता है और दमकने लगता है।

Image Source: https://politicsofpretty.com/

हाथों और पैरों के लिए
सर्दियों में अक्सर महिलाओं के हाथ और पैर बार-बार ठंडे पानी में जाने से जल्दी फट जाते हैं। यह समस्या हर घर की महिलाओं में होती है। इसके लिए आपको वैसलीन में थोड़ा सा गुलाब जल और नींबू का रस मिलाना है। हर रात इसे सोने से पहले अपनी फटी एड़ियों और हाथों पर लगाना चाहिए। इस प्रयोग को एक महिने तक इस्तेमाल करें। कुछ ही समय में आप देखेंगी की आप की फटी एड़ियां सही हो गई है।

Image Source: https://static1.squarespace.com/

पाउडरी आई शेडो के लिए

कई महिलाओं को अपनी पलकों पर क्रीमी आई शेडो लगाना अच्छा लगता है। इसके लिए बेस्ट उपाय है कि आप अपने पाउडरी आई शेडो में थोड़ा सी वैसलीन लगा लें। इसे अपनी आंखों पर लगाने से पहले आप पलकों पर थोड़ी वैसलीन लगा लें। बाद में अपना पाउडी आई शेडो का प्रयोग करें।

Image Source: https://g02.a.alicdn.com/

शरीर में पफ्र्यूम की खुशबू देर तक रखने के लिए
शरीर की खुशबू को देर तक रखने के लिए वैसलीन का प्रयोग किया जा सकता है। शरीर में किसी प्रकार का पफ्र्यूम इस्तेमाल करने से पहले उस जगह पर वैसलीन का इस्तेमाल करें। इससे शरीर में देर तक खुशबू बनी रहती है।

Image Source: https://cos.h-cdn.co/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version