Home विविध रिलेशनशिप टिप्स ‘क्यों ना वर्जिन दुल्हन चाहने वाले कुंवारे ही रह जाएं’

‘क्यों ना वर्जिन दुल्हन चाहने वाले कुंवारे ही रह जाएं’

0

जमाना चाहे चांद पर पहुंच कर घर बसाने की बात कर रहा हो। लेकिन सोच में कहीं ना कहीं अभी भी कुछ लोग काफी पीछे हैं। लोगों ने वक्त के साथ बेशक अपने आपको मॉर्डन बना लिया हो। लेकिन क्या ऐसे लोगों को अपनी सोच को भी मॉर्डन बनाने की जरूरत नहीं है। वैसे ऐसा भी नहीं है कि लोग जमाने के साथ नहीं बदल रहे हैं। लेकिन कहीं ना कहीं अभी भी जमाने को टक्कर दे रहे कुछ लोगों में ऐसी पुरानी धारणाएं, ऐसी सोच देखी जाती है। जिनको आज के वक्त में जानने के बाद हैरानी होना लाजमी है। लेकिन वही हैरानी जब ज्यादा चौंकाने वाली बात बन जाती है, जब अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी कुछ लोग ऐसी दकियानूसी सोच रखते हैं। आज हम आपको खुले समाज का देश कहे जाने वाले अमेरिका का एक ऐसा ही दकियानूसी चेहरा दिखाने जा रहे हैं। जिसको जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

जमाना चाहे चांद पर पहुंचकर घरImage Source: https://wedmegood.com/

लेकिन उससे पहले हम आप को बता दें कि वक्त जब इतनी तेजी से बदल रहा है तो आप में से ज्यादातर ऐसे लोग होंगे जो फेसबुक पर होंगे। आपने आज तक फेसबुक पर कई हैरान कर देने वाले ग्रुप के नाम भी जरूर पढ़े होंगे। लेकिन आज हम जिस फेसबुक ग्रुप के बारे में बात कर रहे हैं। उसका नाम है “No Hymen, No Diamond”। हमें मतलब समझाने की तो जरूरत नहीं लगती आपको, आप इतने समझदार होंगे कि इन शब्दों का मतलब आपको जरूर पता होगा। यह ग्रुप फेसबुक पर बड़े गर्व से इस बात को कहता है की जो महिलाएं वर्जिन नहीं होती, वह शादी के लायक नहीं होती हैं।

Image Source: https://media2.intoday.in/

ऐसे में आपको इस फेसबुक पेज को देखकर क्या ऐसा नहीं लगता कि अमेरिका चाहे अपने आपको कितना भी विकसित और खुले समाज का बताए। लेकिन कहीं ना कहीं वह सोच में अभी भी हमारे देश भारत के बराबर ही है। भारत और अमेरिका के पुरूषों के मन में वर्जिनिटी को लेकर कोई ज्यादा फर्क नहीं है। इस पेज को चलाने वाले सदस्यों का मानना है कि जिन महिलाओं ने शादी से पहले सेक्स किया है वो गंदी और अपवित्र हैं। ऐसे में जरा इनसे ये पूछा जाए कि जो पुरूष शादी से पहले सेक्स का मजा लेते हैं। उनके बारे में इनकी क्या राय है।

Image Source: https://wahgazab.com/

बता दें कि “No Hymen, No Diamond” में डायमंड का मतलब शादी की अंगूठी से है। वहीं हाइमन का मतलब वो झिल्ली जिससे महिला का वर्जिन होना या ना होना निर्धारित किया जाता है। वैसे ऐसे पेज महिलाओं का अपमान करने के अलावा कुछ कर भी नहीं सकते हैं। इनकी मानसिकता इतनी तुच्छ होती है कि इसका मकसद ही महिलाओं को नीचा दिखाकर पूरा होता है।

Image Source: https://files.hostgator.co.in/

वैसे ऐसी मानसिकता को दिखाने वाला यह अकेला पेज नहीं है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है की इन पेजों के भड़काव में आकर इनको लाइक करने वाले भी कम नहीं है। वैसे आगे ऐसा भी हो सकता है कि कल हमारे देश का भी पुरूषवादी समाज इस पेज को लाइक कर ले। ऐसे में जो महिलाओं के प्रति ऐसी मानसिकता रखते हैं ऐसे लोगों को ह्यूमन एनाटॉमी का पाठ पढ़ाना बहुत जरूरी है।

Image Source: https://a360b382c67795f00019-4cbb3fa07eca95d1d2c9a802e75e10fe.r58.cf2.rackcdn.com/

इन लोगों को सबक सिखाने के लिए महिलाओं को चाहिए कि वह ऐसे लोगों को बताएं कि वह कोई प्रोडक्ट नहीं है। जिसके लिए हाइमन का लगा होना ही उनके फ्रेश होने की गारंटी हो। फिर भी अगर कोई ऐसी मानसिकता रखता है तो उसके लिए तो हम बस यही कहेंगे की वर्जिन दूल्हन चाहने वाले ऐसे लोग हमेशा कुंवारे ही रह जाएं। जिनको यह तक नहीं पता कि महिला का हाइमन जरूरी नहीं की सेक्स से ही टूटता है। वह किसी भी वजह से टूट सकता है।

Image Source: https://images.wisegeek.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version