Home घरेलू नुस्खे दही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद, इसमें मिलाकर खाएं ये चीजें होगा...

दही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद, इसमें मिलाकर खाएं ये चीजें होगा दोगुना फायदा

0

दही सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन्स और कई दूसरे मिनरल्स पाए जाती हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप गर्मी के दिनों में दही का सेवन करती हैं तो इससे आपके शरीर को कई लाभ मिलेंगे, जैसे- भूख बढ़ना, नींद न आने की समस्या दूर होना, साथ ही पेट की कई समस्या आदि को दूर करता हैं दही, इसलिए आप अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करें। इसके अलावा हमारी रसोई में रखीं कुछ ऐसी चीजें भी होती है जिनको दही के साथ खाने से हमें दोगुना फायदा मिलता हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें दही में मिलाकर खाने से सेहत को होता हैं दोगुना फायदा..

यह भी पढ़ें – दही से पाएं बेदाग निखरी त्वचा

1. शहद (Honey)

अगर आप मुंह में छाले की समस्या से परेशान हैं तो दही में शहद मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से आप अपनी इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। आपको बता दें कि दही सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

Honeyimage source:

2. शक्कर और ड्राईफ्रूट (Sugar and dryfruit)

दही में ड्राईफ्रूट और शक्कर मिलाकर खाना भी हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। आपको बता दें कि इनको साथ में खाने से हमारे शरीर कमजोरी जल्द ही दूर हो जाती हैं और इससे हमारे शरीर का वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता हैं।

यह भी पढ़ें – ये 8 आसान तरीके अपनाकर दही से पाएं खूबसूरत त्वचा

3. अजवायन (Oregano)

अगर आप दही में अजवायन मिलाकर खाती हैं, तो इससे आप बवासीर की समस्या से निजात पा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अजवायन को पीस कर भी इसका दही के साथ सेवन कर सकती हैं।

image source:

4. सौंफ (Fennel)

अगर आप दही में सौंफ मिलाकर खाएंगी तो इससे आपको नींद न आने की समस्या दूर होगी। इसके अलावा पेट में जलन और पेट की गैस की समस्या में भी आप इसका सेवन कर सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – दही में छुपे सुंदरता के राज

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version