Home विविध रसोई से शाम की चाय के साथ लें मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट्स का मजा

शाम की चाय के साथ लें मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट्स का मजा

0
mixed vegetable cutlets recipe cover

मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट्स खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है। शाम को तीखी चटनी और चाय के साथ क्रिस्पी कटलेट खाने का मजा ही कुछ और हैं। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता हैं उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा हैं, क्योंकि यह काफी सब्जियों को मिक्स करके बनाया जाता हैं। आइए जानते हैं मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट्स बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें – स्वादिष्ट पोहा कटलेट

मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट्स के लिए जरुरी सामग्री –

• आलू (उबले हुए) – 200 ग्राम
• बीन्स – 20 ग्राम
• गाजर – 70 ग्राम
• शिमला मिर्च – 70 ग्राम
• चुकंदर – 80 ग्राम
• हरे मटर (उबले हुए) – 40 ग्राम
• हरी मिर्च का पेस्ट – 1/2 चम्मच
• अदरक व लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
• नमक – 1 चम्मच
• नींबू का रस – 1 चम्मच
• चाट मसाला – 1 चम्मच
• ब्रेड क्रम्बस – 35 ग्राम
• धनिया – 1 चम्मच
• तेल
• कॉर्नस्टार्च – 30 ग्राम

यह भी पढ़ें – मेहमानों को चाय के साथ सर्व करें टेस्टी ब्रेड रोल

मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट्स बनाने की विधि –

1. मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट्स बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें।
2. अब इसमें आलू, शिमला मिर्च, बीन्स, चुकंदर, हरे मटर, हरी-मिर्च का पेस्ट, अदरक व लहसुन का पेस्ट, नमक, नींबू का रस, चाट मसाला, ब्रेड क्रम्ब्स, धनिया और कॉर्नस्टार्च डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
3. अब थोड़ा-सा मिक्सर लेकर इसे कटलेट की शेप में बना लें।
4. इसी तरह बाकी बचे मिक्सर के भी कटलेट्स तैयार कर लें।
5. अब एक पैन में तेल डालें और गर्म करें।
6. अब इसमें कटलेट को डालें और दोनों साइड से अच्छे से फ्राई कर लें।
7. मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट्स बनकर तैयार हैं। इसे सर्व करें।
8. मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट्स आपके घर के सभी लोगों को खूब पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें – आपके बच्चों को भी पसंद आएगी लौकी और चने की दाल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version