Home विविध फ़ैशन भारतीय दुल्हनों के लिए मॉर्डन मंगलसूत्र

भारतीय दुल्हनों के लिए मॉर्डन मंगलसूत्र

0

भारतीय शादियों में मंगलसूत्र का चलन काफी पुराना हैं। एक शादी को पूरा करने में गुलाब की पंखुडि़यां, शोर शराबा, गेंदे की माला काफी जरुरी होती हैं, लेकिन इन सबसे भी जरुरी एक चीज होती हैं जोकि शादी की रस्म को पूरा करती हैं और वह होता है मंगलसूत्र । यह हर भारतीय शादी में अनिवार्य होता है। लेकिन आज कल की भारतीय महिलाओं को मंगलसूत्र पहनना काफी बोरिंग लगता हैं। हांलाकि मंगलसूत्र पहनना एक भारतीय महिला की शादीशुदा होने की पहचान होती हैं।

भारतीय शादियों मेंImage Source: https://4.bp.blogspot.com/

हर संस्कृति और राज्य में मंगलसूत्र के अलग अलग प्रकार होता हैं। जैसे साउथ इंडिया में पीले रंग के चमकीले सोने से मंगलसूत्र बनवाया जाता हैं, ऐसे ही कुछ जगहों पर हीरे या फिर मूंगा या तो माणिक का इस्तेमाल कर मंगलसूत्र को बनाया जाता हैं। मंगलसूत्र हमारी भारतीय संस्कृति की एक सभ्यता हैं, जिसका नाम तो एक है, लेकिन इसके चित्रण हर जगह अलग अलग होता है।

Image Source: https://venusjewellers.com/

आजकल भारतीय महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह सामने आता हैं कि कितनी भारतीय महिलाएं काले मोती वाले मंगलसूत्र को हमेशा पहनने के लिए तैयार होंगी। अगर मंगलसूत्र पहनना एक भारतीय परंपरा हैं तो कई ऐसी भी महिलाएं हैं जो इस परंपरा को ज्यादा समय तक नहीं निभा पाती। मंगलसूत्र ना पहनने के पीछे भी महिलाओं ने कई कारण बताएं हैं, सबसे पहला तो मंगलसूत्र के बोरिंग डिजाइन, और दूसरा मंगलसूत्र पहनने से होने वाला चिपचिपाहट। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मंगलसूत्र के मॉर्डन लुक लाएं जन्हें देखकर आप  इस चलन को कभी निभाने से नहीं रोक सकेंगे।

Image Source: https://img1.craftsvilla.com/

मंगलसूत्र ब्रेस्लेट
मंगलसूत्र ब्रेस्लेट नाम सुनने में ऐसे तो काफी अजीब लगता है। दरअसल गहने इन दिनों काफी अलग अलग डिजाइन्स में मिलने लगे हैं। आप इनका इस्तेमाल अलग अलग तरीके से कर सकती हैं। अब जब बात गहनों की हो रही हैं तो हम मंगलसूत्र के बारे में बात करना कैसे भूल सकते हैं। हम आपको बता दें कि आजकल डिजाइनर्स मंगलसूत्र में कई तरह के डिजाइन बना रहें हैं,  उन डिजाइन्स में से एक डिजाइन है ब्रेस्लेट मंगलसूत्र, जो कि आजकल काफी ट्रेंड में हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए यह मंगलसूत्र एक वरदान से कम नहीं हैं। यह एक ब्रेस्लेट की तरह होता हैं जिसमें काले मोतियां और 22 कैरट सोने की स्ट्रिंग जुड़ी होती हैं। यह डिजाइन्स आपको ऑनलाइन कई वेबसाइट्स पर मिल जाएगा।

Image Source: https://n2.sdlcdn.com/

मॉडन मंगलसूत्र
हर युग में जिस चीज को लोगों द्वारा अधिक पसंद किया जाता हैं वह मॉर्डन कहलाती हैं। भारतीय आभूषणों को आधुनिक तरह से बनाना काफी महत्तवपूर्ण है। इस साल मंगलसूत्र दूसरे आभूषणों के मुकाबले डिजाइन और लुक में सबसे आगे रहा हैं। यह मॉर्डन मंगलसूत्र इतने सुंदर और अच्छे होते हैं जोकि भारतीय कपड़ों के साथ साथ वेसटर्न आउटफिट के साथ खूब जंचते हैं। यह मंगलसूत्र कम भड़कीले और हल्के होते हैं। इनको आप मॉर्डन कपड़ों के साथ भी पहन सकते हैं। आपको इसके कई डिजाइन्स बाजार में मिल जाएंगे। यह आजकल की महिलाओं के लिए ट्रेंड के साथ चलने का एक अच्छा तरीका है। इसे पहन कर महिलाएं अपनी परंपरा और लुक दोनों को साथ रखकर चल सकती है।

Image Source: https://pimg1.bluestone.com/

नेकलेस मंगलसूत्र
मंगलसूत्र पहनने में सबसे बड़ी समस्या तब आती हैं जब आपको अपने कपड़ों से जुड़ा हार भी गले में पहनना होता हैं और मंगलसूत्र भी। आपको इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए आपके लिए नेकलेस हार नाम के मंगलसूत्र डिजाइनर्स ने बनाया हैं, ताकि आपको एक साथ दो हार पहनना ना पड़े। इस मंगलसूत्र को आप हर दिन पहन सकती हैं। केवल इतना ही नहीं यह मंगलसूत्र दिखने में जितना भारी लगता हैं, उतना भारी होता नहीं हैं। यह मंगलसूत्र नई नवेली दुल्हन को और भी सुंदर और बोल्ड लुक देती हैं। यह मंगलसूत्र आपको बाजार में आसानी के मिल जाता है या तो आप इसका ऑडर देकर भी अपने सुनार से बनवा सकते हैं।

Image Source: https://baggout.tiles.large.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

अवंत गार्ड मंगलसूत्र
यह मंगलसूत्र का वह डिजाइन है जहां पर आधुनिकता और परंपरा का मिलाप होता हैं। नए और अलग अलग डिजाइन्स पर आकर रुकते हैं। दिल, सोने के गुलाब और सफेद गुलाब जैसे आधुनिक डिजाइन से इसको बनाया जाता हैं। आप भी इन मंगलसूत्र में अपना मनचाहा लटकन लगा सकते हैं। मंगलसूत्र को आप बाजार में होने वाले कुछ स्टोर्स से ही खरीद सकते हैं। यह आपके मॉर्डन लुक को और मॉडन बना देता हैं।

Image Source: https://i.ytimg.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version