Home घरेलू नुस्खे चेहरे और बालों के लिए फायदेमंद है सरसों के तेल

चेहरे और बालों के लिए फायदेमंद है सरसों के तेल

0

हर किसी के किचन में सरसों का तेल जरूर होता हैं। यह एक ऐसा तेल है जो कि रसोई में खाना बनाने के काम आता है। जैसे सरसों का साग, पूरी, मिक्स सब्जियां आदि।

सरसों के तेल की मदद से खाने का स्वाद स्वादिष्ट हो जाता है। फिर चाहे आप एक पंच सितारा होटल में खाए या फिर सड़क के किनारे दोनों ही जगह खाने में सरसों का तेल डला रहता है। जो कि खाने के स्वाद को और बढ़ा देता है।

Mustard-Oil-for-Skin-and-Hair1Image Source :https://organicoilstore.com/

लेकिन यह गहरा पीला रंग का तेल केवल खाने के लिए नहीं, बल्कि बॉडी मसाज, त्वचा, बालों से जुड़ी अनेक समस्याओं को समाधान करती हैं। इसके अलावा यह त्वचा में होने वाले किसी संक्रमण, शरीर के विषाक्त पदार्थों और रेशेज से लड़ने में मदद करता है। इस तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा में होने वाले रेशेज और त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है।

प्राकृतिक सन्स्क्रीन

आजकल हम ऐसे सन्स्क्रीन का चयन करने लगे हैं, जिनमें एसपीएफ 20 या फिर उससे अधिक हो। लेकिन हम आपको बता दें कि सरसों के तेल से बेहतर सन्स्क्रीन कोई नहीं है। इसमें उच्च लेवल का विटामिन ई होता है जिसकी मदद से यह प्राकृतिक सन्स्क्रीन की तरह काम करता है। यह सूरज की हानिकारक किरणों से हमारी त्वचा को बचाता हैं और समय से पहले झुर्रियों को आने से भी रोकता है।

Image Source :https://2.bp.blogspot.com/

बालों को काला रंग देने के लिए

आपने अपने बड़े बूढ़ों को हमेशा सरसों के तेल की मालिश करते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह बालों को मालिश करने के लिए सिर्फ सरसों के तेल को ही क्यों चुनती हैं। इसके अलावा कोई और तेल क्यों नहीं चुनती, ऐसा इसलिए क्योंकि इस तेल में बालों को काला रंग करने के गुण होते हैं। इतना ही नहीं यह बालों को सफेद होने से भी बचाता है।

Image Source :https://tips.pk/

इस तेल को आप सीधे ही अपने बालों में लगा सकती हैं। इसे आधा घटा बालों में रखने के बाद शैम्पू कर लें। हम जानते हैं कि बालों के स्केल्प से तेल को निकालना इतना आसान काम नहीं है, लेकिन ऐसा करने से बालों को कितना आराम मिलेगा इसका अंदाजा भी आप नहीं लगा पाएंगी।

त्वचा के रंग को हल्का करने के लिए

त्वचा की रंगत को हल्का करने के लिए हम जिन फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, वह हमारी त्वचा के लिए काफी हानिकारक होते हैं। लेकिन सरसों के तेल को इस्तेमाल करने से ऐसा कुछ नहीं होता बल्कि यह ऐसा प्राकृतिक उपचार है जिसकी मदद से आप अपनी त्वचा की रंगत को हल्का कर सकती हैं। आपको कुछ ही दिनों में अपने चेहरे पर होने वाला फर्क नजर आएगा और आपके चेहरे से टैनिंग, डार्क स्पॉट और ब्लेमिशिंग खत्म हो जाएगा।

इसके अलावा आप बेसन में नींबू और सरसों का तेल मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें, इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। अच्छे परिणाम के लिए इस पेस्ट को हफ्ते में कम से कम तीन बार इस्तेमाल करें।

Image Source :https://4.bp.blogspot.com/

रंग साफ करने के लिए

अधिकांश लोगों को यह गलत धारणा है कि सरसों के तेल को सीधे चेहरे या फिर त्वचा पर लगाने से त्वचा काली पड़ जाती हैं। लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं होता, बल्कि इसके विपरित होता है।

सरसों और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण हो सीधे अपने चेहरे पर लगा लें और उंगलियों की मदद से चेहरे पर मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इस तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर चेहरे पर चमक आती है।

Image Source :https://www.laudablebits.com/

बालों के मसाज के लिए सरसों का तेल

सरसों के तेल में जीवाणुरोधी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं तो अगर आप अपने स्केल्प को सरसों के तेल से मसाज करते हो तो इससे आपका स्केल्प साफ रहेगा और आपको रूसी से भी निजात मिलेगी। यह उनके लिए एक अच्छा उपचार है जो रूसी से बहुत परेशान रहते हैं।

Image Source :https://www.hairpediaclub.com/

इसके लिए आप सरसों के तेल, नारियल तेल और ऑलिव ऑयल जैसे तेलों को एक साथ गर्म करके मिक्स कर सकती हैं। इसके बाद इस तेल को अपने स्केल्प पर लगा कर अच्छे से मसाज करें। इसके बाद एक गर्म तौलिए की मदद से आप अपने बालों को कवर कर सकती हैं। इसको बालों में दस मिनट तक लगा रहने दें, ताकि स्केल्प को सारी गर्मी मिल जाए। इसके बाद शैम्पू की मदद से अपने बालों को अच्छे से धो लें।

वजन कम करने के लिए

सरसों का तेल मेटाबोलिजम की प्रक्रिया को शरीर में बनाए रखने में मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें काफी अच्छी मात्रा में विटामिन मौजूद होते हैं। खराब जीवन शैली और आदतों के कारण हमारे मेटाबोलिजम को काफी कुछ भुगतना पड़ता है। मेटाबोलिजम के बढ़ने का सीधा असर वजन घटाने या फिर वजन प्रबंधन पर होता है।

Image Source :https://timedotcom.files.wordpress.com/

सूखे और फटे होंठ

अगर आपके होंठ सूखे और फटे हुए हैं तो ऐसे में आपको होठों पर लिपबाम लगाने की कोई जरूरत नहीं है। जी हां अगर आपको ऐसी कोई परेशानी हो तो आप रात को सोने से पहले अपने नाबी में सरसों का तेल लगा लें। ऐसा करने से आपको फटे और सूखे होठों से छूटकारा मिल जाएगा।

Image Source :https://thefashionblogging.com/

इस चमत्कारी तेल की मदद से आप अपने सौंदर्य और स्वास्थ्य को और भी अच्छा बना सकती हैं। हमें खूद को खूशनसीब समझना चाहिए कि हमें हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद के तौर पर यह तेल मिला। आप भी सरसों के इस तेल को इस्तेमाल कर इसके आश्चर्यजनक लाभ को प्रयास कर सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version