Home त्वचा की देखभाल ऑयली त्वचा चेहरे की तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के अपनाएं आयुर्वेदिक उपचार

चेहरे की तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के अपनाएं आयुर्वेदिक उपचार

0

 

त्वचा के विभिन्न प्रकारों में से एक हैं- तैलीय त्वचा। ऐसी त्वचा वाली महिलाओं को गर्मियों और उमस के दौरान खासी परेशानी होती है। तैलिय त्वचा में धूल एवं धूप का बुरा असर होता हैं। इस तरह की स्किन वाली महिलाओं का मेकअप भी ठीक से नहीं हो पाता हैं। इस कारण तैलीय त्वचा वाली महिलाओं को मेकअप करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर उपलब्ध सामग्रियों की सहायता से इस परेशानी से बच सकती हैं। त्वचा की इस तरह की परेशानी के लिए आयुर्वेद में भी कई उपाय बताए गए हैं। आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर आप किसी भी क्रीम या जैल की अनावश्यक खरीदारी से बच सकती हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद में बताए गए उन घरेलू उपायों के बारे में जिसे अपनाकर आप तैलीय त्वचा से छुटकारा पा सकती हैं।

तैलीय त्वचाImage Source: 

यह भी पढ़ें – गर्मियों में तैलीय त्वचा के लिए अपनाएं ये होममेड फेसपैक्स

1. दही और हल्दी से बना फेस मास्क (Turmeric & Yogurt Face Mask)-

दही ब्लीचिंग एवं त्वचा की सफाई का काम करता हैं। हल्दी में एंटी बायोटिक गुण होते हैं जो त्वचा की अशुद्धियों को हटाते हैं। दही और हल्दी से बने फेस मास्क लगाने से चेहरे की त्वचा की गहराई से सफाई होती हैं। चेहरे का तेल दूर हो जाता हैं और तैलीय त्वचा में प्राकृतिक रूप से निखार आ जाता हैं।

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आधे कप दही में 1 चम्मच हल्दी के साथ 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू मिलाएं। इसके बाद आप इसे अच्छी तरह फेंट लें और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें, करीब 15 – 20 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

Image Source: 

2. पपीता का रस (Papaya Juice)-

तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपने चेहरे पर पपीता का रस लगाएं। इससे चेहरा साफ हो जाता हैं, मॉइश्चराइज हो जाता हैं। वैसे पपीता त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद हैं।

पपिते का रस निकालकर अपने चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें और कुछ समय के लिए इसे सूखने दें। बाद में नार्मल पानी से धो लें।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – तैलीय त्वचा के लिए घरेलू उपाय

3. तुलसी फेस मास्क (Tulsi Face Mask)-

तुलसी में एंटी बैक्टीरियल एवं इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। यह तैलीय त्वचा के उपचार में उपयोग की जाती हैं। इससे मुंहासे और मुंहासे के दाग भी ठीक हो जाते हैं।

एक मुट्ठी तुलसी के पत्तों को धोकर पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच नींबू का रस मिला दें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर ठीक से लगा लें। इसे कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में पानी से चेहरे को धो लें।

Image Source: 

4. नीम फेस मास्क (Neem Face Mask)-

तुलसी की तरह ही नीम में भी गुण पाएं जाते हैं। इसके उपयोग से हमारी त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और जवान दिखती हैं।

कुछ ताजा नीम की पत्तियों को धोकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसमें 1 – 1 चम्मच हल्दी पाउडर और नींबू का रस मिला दें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें और बाद में पानी से धो लें।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – घर पर बनने वाले ये 6 क्लींजर्स आपको देते हैं बेदाग और निखरी त्वचा

5. मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क (Multani Mitti Face Mask)-

स्किन ट्रीटमेंट में मुल्तानी मिट्टी का अद्भुत आयुर्वेदिक उपचार बताया गया हैं। अपनी तैलीय त्वचा को ठीक करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करना अच्छा हैं। यह त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखती हैं।

मुल्तानी मिट्टी के गाढ़े पेस्ट में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें फिर ठंडे पानी से धो लें।

Image Source: 

6. संतरे का रस (Orange Juice)-

संतरा विटामिन सी और विभिन्न खनिजों से भरपूर होता हैं। इसे लगाने से भी चेहरे की तैलीय त्वचा को ठीक किया जा सकता हैं।

आधा संतरा लें और उसे छिलकर एक बाउल में रस निकाल लें। इस रस से अपने चेहरे की मालिश करें। कुछ देर रहने के बाद इसे पानी से धो लें।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – ऑयली त्वचा में ना करें इन चीजों का इस्तेमाल

7. चंदन पाउडर का फेस मास्क (Sandalwood Powder Face Mask)-

चंदन पाउडर का उपयोग सौंदर्य में बढ़ोतरी के लिए हमेशा से होता आया हैं। यह बाजार में उपलब्ध अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स की तुलना में अधिक फायदेमंद हैं।

एक बाउल में 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें थोड़ा ठंडा दूध डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर समान रूप से फैलाते हुए लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें। बाद में अपना फेस साफ कर ले।

Image Source: 

8. कच्चा दूध (Raw Milk)-

दूध सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होता हैं। यह तैलीय त्वचा को ठीक करता हैं साथ ही साथ त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइड रखता हैं। इससे त्वचा के रंग में भी निखार आता हैं।

एक बाउल में थोड़ा-सा कच्चा दूध लें और इसे रूई की सहायता से अपने चेहरे पर हाथ से गोल-गोल घुमा कर लगाएं। 15 – 20 मिनट तक इसे स्वाभाविक रूप से सूखने दें और बाद में पानी से धो लें।

Image Source: 

ये सामान्य से दिखने वाले उपचार केमिकल युक्त बाजारू उत्पादों से अधिक प्रभावी हैं। इसके साइड इफेक्ट नहीं हैं। इन उपायों को अपनाकर आप पसंदीदा परिणाम पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें – ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए करें इन फलों का प्रयोग

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version