Home स्वास्थ्य थाइरॉयड को नजरअंदाज करना आपको पड़ सकता है भारी

थाइरॉयड को नजरअंदाज करना आपको पड़ सकता है भारी

0

हमारा शरीर सेलों का समूह हैं, जिसमें अनेक ग्लैंड्स भी होते हैं, जो हमारे शरीर की प्रक्रिया को पूरी करने में अहम रोल निभाते हैं। इन्हीं ग्लैंड्स में से एक एंडोक्राइन ग्लैंड (थाइरॉयड) होता हैं। यह थाइरॉयड ग्लैंड गले में मौजूद होता हैं, जो थाइरॉक्सिन नामक हॉर्मोन बनाता हैं। इस थाइरॉयड ग्लैंड्स के ठीक से काम नहीं करने पर लोग बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं, जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन दवा लेनी पड़ती हैं। वैसे थाइरॉयड ग्लैंड के ठीक से फंक्शन्स नहीं करने के लक्षण कुछ हफ्ते पहले से ही मिलने लगते हैं। जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं थाइरॉयड के शुरूआती लक्षणों के बारे में एवं उसके उपचार के संबंध में..

यह भी पढ़ें – सेहतमंद रहना चाहती हैं तो इन हेल्थ टिप्स का रखें खास ख्याल

1. गले में सूजन और दर्द (Prick and pain)-

आपको बता दें थाइरॉयड की समस्या होने पर गले में सूजन आ जाती हैं। इसके अलावा गले में हल्का-सा दर्द और चुभन होती हैं। यदि आपको भी ऐसे संकेत दिखाई देते हैं तो इसे नजरअंदाज न करके इसका इलाज कराएं।

Prick and painimage source:

2. थकान (Fatigue)-

अगर आपको हर वक्त कमजोरी जैसा फील होता हैं और ज्यादा आलस आता हैं तो आप समझ जाइए ये थाइरॉयड के लक्षण हैं। ऐसे में आप इसे नजरअंदाज न करें। ये सब थाइरॉयड के संकेत हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – इन अच्छी आदतों के कारण बदलते मौसम में भी डॉक्टर नहीं होते बीमार

3. बाल और त्वचा रूखी होना(Hair and Skin sticky)-

थाइरॉयड की समस्या होने पर बाल रूखे- बेजान हो जाते हैं और इसके साथ ही त्वचा की समस्या जैसे- पिंपल्स, दाग-धब्बे आदि की समस्यां भी शुरू हो जाती है। इसके अलावा थाइरॉयड होने पर चेहरे की चमक भी फीकी पड़ जाती हैं।

4. दर्द की शिकायत (Complaint of pain)-

अगर आपको बिना किसी कारण जोड़ों में दर्द रहता हैं तो आपको बता दें कि ये एक थाइरॉयड का संकेत हैं, इसलिए इस समस्या को अनदेखा न करें। इसका तुरंत इलाज कराएं।

image source:

यह भी पढ़ें – खाली पेट इन फलों के सेवन से नहीं होती कोई परेशानी

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version