Home स्वास्थ्य मांसपेशियों में होता हो दर्द तो ना करें नजरअंदाज, जानें कारण

मांसपेशियों में होता हो दर्द तो ना करें नजरअंदाज, जानें कारण

0

आजकल हर कोई भागदौड़ ही करने में लगा रहता है। इस भागदौड़ के कारण हम थक जाते हैं, जिससे मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। इस दर्द को ठीक करने के लिए आप भी कई तरह की दवाओं का सेवन करती होंगी, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बार-बार होने वाले इस दर्द को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस दर्द को नजरअंदाज करने से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं।

Image Source:

हम आपको बता दें कि मांसपेशियों के दर्द को नजरअंदाज करने से हमारे शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ परेशानियों के बारे में बताते हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः इन उपायों से साइटिका का दर्द कुछ ही दिनों में होगा गायब

1. ब्लड सर्कुलेशन

मांसपेशियों में दर्द होने का मतलब यह हो सकता है कि आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ रहा है। अगर ऐसा हो रहा हो तो आप जल्द ही किसी डॉक्टर से मिलकर इस बीमारी का सही कारण जानें।

Image Source:

2. पानी की कमी

यह तब भी होता है जब हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में पानी की कमी होने पर भी हम कई रोगों की चपेट में आ सकते हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः इन 8 प्राकृतिक तरीकों से पीरियड्स के दर्द को करें दूर

3. इंसुलिन का असंतुलित होना

आपके शरीर में इंसुलिन का संतुलन बिगड़ने से भी मसल्स में दर्द रहता है, इंसुलिन की कमी के कारण मधुमेह की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

Image Source:

4. प्रोटीन की कमी

मसल्स में दर्द का अर्थ शरीर में प्रोटीन की कमी भी होता है, इससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। हमारे शरीर की मांसपेशियों को ठीक रखने के लिए प्रोटीन का अहम रोल होता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह उपचार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version