Home स्वास्थ्य प्याज के भी है कई स्वास्थ्यवर्धक गुण

प्याज के भी है कई स्वास्थ्यवर्धक गुण

0

प्याज को सबसे ज्यादा भोजन में ही खाया जाता है और अपने देश की एक बड़ी संख्या अपने खाने में ही इसका प्रयोग करती है। प्याज में अधिक मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन पाये जाते है। इसमें जहां कैलोरी की मात्रा कम होती है वही इसमें विटामिन सी और विटामिन बी भी पाये जाते है पर बहुत कम लोग जानते हैं की प्याज हमारे स्वास्थ्य को सुधारने में भी अपना योगदान देता है। चूकि इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन पाये जाते हैं इसलिए यह हमें कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाता है। इसमें कैल्शियम भी मौजूद होता है जिसके कारण यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इस प्रकार से प्याज को खाने से बहुत से फायदे हमें मिलते हैं, जानिये इसके फायदों के बारें में।

Onions benefitsImage Source: wikimedia

दिल को रखता है स्वस्थ –
यह हमारे दिल को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर साबित होता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डीएनए और सेलुलर, टिशू को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या से हमें बचाता है। इसमें सल्फर भी होता है जो की किसी प्रकार की भी हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में सहायक होता है।

Image Source: erectile-dysfunction-impotence

कोल्ड और फ्लू को रखता है दूर –
असल में हरे प्याज में एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए यह फ्लू और कोल्ड जैसी समस्याओं में हमारी सहायता करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद-
इसमें ल्यूटन और जिजानथिंन जैसे कैरोटीन तत्व पाए जाते हैं, जो की आँखों के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। हरे प्याज में विटामिन ए भी होता है, यह आपकी आंखों की रौशनी सामान्य बनाने में सहायक होता है। प्याज आपकी आंखों से सूजन को हटाने में भी सहायक होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद-
इसमें ल्यूटन और जिजानथिंन जैसे कैरोटीन तत्व पाए जाते हैं, जो की आँखों के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। हरे प्याज में विटामिन ए भी होता है, यह आपकी आंखों की रौशनी सामान्य बनाने में सहायक होता है। प्याज आपकी आंखों से सूजन को हटाने में भी सहायक होता है।

Image Source: skanaa

कैंसर के खतरे को करे दूर-
एलियल सल्फाइड, जो की एक शक्तिशाली सल्फर यौगिक है, प्याज में पाया जाता है। यह हमें कैंसर के खतरे से बचाता है।

लू लगने पर-
आज के समय में लू लगना एक आम समस्या है पर यदि आप प्याज खाते है या इसका जूस पीते हैं तो आपको लू नहीं लगती है।

झड़ते बालों के लिए फायदेमंद-
यदि आपके बाल झड़ते हैं तो आपके लिए प्याज का रस बहुत फायदेमंद साबित होता है, आप प्याज के रस को यदि अपने बालों में लगाते हैं तो आपके बालों में चमक आ जाती है और वह मजबूत हो जाते है।

Image Source: healthsetu

गठिया के इलाज में-
यदि आपके घर में किसी को भी गठिया या जोड़ों का दर्द है तो आपके लिए प्याज का रस बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। प्याज का रस, सरसो के तेल में मिलाकर दर्द वाले स्थान पर मालिश करने से बहुत जल्द आराम मिलता है।

पथरी के लिए-
यदि आपको पथरी की समस्या है तो आपके लिए प्याज बहुत उपयोगी है, आप प्याज के रस को चीनी में मिलाकर शरबत बना कर पीते हैं तो आपको पथरी से निजात मिलेगा।

Image Source: inbcn

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version