Home घरेलू नुस्खे पर्ल फेशियल देगा आपको चमकता चेहरा

पर्ल फेशियल देगा आपको चमकता चेहरा

0

महिलाएं अक्सर किसी पार्टी में जानें से पहले अपने चेहरे को चमकाने में लग जाती है। इसके लिए उनका सीधा सा पहला उपाय होता है फेशियल करना। फेशियल से जहां चहेरा साफ सुथरा होता है वहीं इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे भी कम हो जाते है। आजकल महिलाओं के बीच में पर्ल फेशियल काफी प्रचलित हो गया है। अन्य फेशियल को ट्राई करने वाली महिलाओं को अब पर्ल फेशियल ही पंसद आने लगा है।

यह फेशियल तैलीय त्वचा के फेश ऑयल को कम करने का सबसे सही तरीका है। इस फेशियल को घर में ही आसानी से किया जा सकता है। सेंसेटिव त्वचा होने पर इसको नहीं करवाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद पर्ल पावडर से त्वचा में एलर्जी की शिकायत हो जाती है। साथ ही इस फेशियल को पार्लर में भी जाकर करवाया जा सकता है। लेकिन आज हम आपको इस फेशियल को घर में ही करने आसान तरीका बता रहे है। तो चलिए जानें कैसे करें पर्ल फेशियल घऱ पर…

घर पर करने का तरीका
इसको घर पर करने के लिए आपको पर्ल पाउडर और क्रीम की जरूरत होती है। इसे करने से पहले चेहरे को पर्ल क्लींजर या जेल से साफ करें और कच्चे दूध से चेहरे को अच्छे से पोंछ लें। चेहरे को क्लींजर करने के बाद पर्ल पाउडर और गुलाब जल को मिलाकर स्क्रब तैयार करें। अगर आपकी त्वचा ड्राई हो तो आप इस पेस्ट के अंदर में ऑलिव ऑयल मिला दे। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगा ले और 5 मिनट तक मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे लगा रहने दे। अब पानी से चेहरे को साफ कर लें। साफ करने के बाद चेहरे पर पर्ल क्रीम से मसाज करें।

Pearl Facials to give you glowing skin1Image Source: stayglad

इसके बाद आपको एंटी एजिंग पैक बनाना होगा। इसके लिए एक अंडे में शहद, नींबू और पर्ल पाउडर को मिला ले। अब इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाने के बाद इसे ताजे पानी से धो लें।

Image Source: shinebeautifully

झाइयों को दूर करने और दाग मिटाने के लिए फेस पैक
इसके लिए दो चम्मच पर्ल पाउडर और घर पर बनी ताजी क्रीम को एक साथ मिला लें और अपने चेहरे पर लगा लें। जब यह सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लीजिए। लेकिन इसके बाद टोनर को लगाना न भूले।

Image Source: co

पर्ल फेशियल के फायदे
पर्ल फेशियल करने से चेहरे में होने वाली सन टैनिंग दूर होती है। यह फेशियल त्वचा को भीतर से पोषण देता है। साथ ही चेहरे की झुर्रियों और झाइयों को दूर करता है। इसके अलावा सही तरीके से फेशियल करने से बढ़ती त्वचा के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है। इससे त्वचा कोमल और मुलायम बनती है।

Image Source: com

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version