Home स्वास्थ्य गर्भावस्था गर्भवती महिलाएं जरुर पढ़े ये पूर्व प्रसव संकेत

गर्भवती महिलाएं जरुर पढ़े ये पूर्व प्रसव संकेत

0

 

मां बनना किसी भी महिला के लिए उसके जीवन के सबसे एहसास में से एक होता है। गर्भावस्ता के दौरान सभी महिलाएं डाक्टर द्वारा दी जाने सलाह को अच्छे से समझती ताकि उनकी डिलीवरी समान्य हो और उनका बच्चा स्वस्थ पैदा हो। मगर कई बार होता है कि कुछ महिलायों को उनकी डिलवरी के समय से पहले ही प्रसव शुरु हो जाती है। कुछ मामलों में बच्चे का जन्म समय से पहले हो जाता है जोकि किसी भी महिला के लिए परेशानी की स्थिति होती है इसलिए जरुरी है कि आपको पूर्व प्रसव पूर्व प्रसव संकेत का पता होना चाहिए ताकि उस समय पर आप समझदारी से सही फैसला कर सके। चलिए जानते है इन संकेतो के बारे में।

पूर्व प्रसव संकेतImage Source:

इन संकेतो का पता लगने की स्थिति में तुरंत डाक्टर को फोन करें

  • अगर अचानक से आपके पेट में ऐंठन आ जाती है तो ये एक संकेत हो सकता है। बशर्ते आपको डायरिया, उल्टी या अपच की परेशानी न हुई हो।
  • अगर आपको हर दस मिनट में संकुचन हो रहा है तो ये भी पुर्व प्रसव का एक संकेत हो सकता है। इसे ब्रैक्सन हिक्स कंट्रैक्शन के साथ जोड़ कर मत देखे।
  • अगर आपक थोड़े थोड़े समय के बाद पीठ के नीचले हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है तो उस गौर करें।
  • यदि योनि स्राव में बदलाव दिख रहा है तो तुरंत अपने डाक्टर से बातचीत करें, यह बदलाव गुलाबी या भूरे रंग के साथ हो सकता है।
  • अगर आपको अपने पेल्विक एरिया में दर्द या दबाव महसूस हो रहा है तो डाक्टर से इस बारे में जरूर बात करें।
  • अगर पिरियड्स के अलावा आपकी योनि से लगातार रिसाव हो रहा है तो इसे एक संकेत समझे।

विशेष नोट- याद रखीएगा कि इनमें से कुछ कुछ लक्षण ही आपको दिख सकते है सभी नही। अगर आपको ऐसा कोई बदलाव दिखता है तो तुरंत अपने डाक्टर से इस बारे में बात करें ताकि आप और आपका होने वाला बच्चा सुरक्षित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version