Home स्वास्थ्य व्यायाम को ना लगने दें सर्दी की नजर

व्यायाम को ना लगने दें सर्दी की नजर

0

सर्दियों के आते ही हम अपने खान पान और व्यायाम दोनों बदल लेते हैं। सर्दियों में हम अपने सुबह की शुरुआत भी देरी से करते हैं और ठंड में बाहर जाने में भी आलस करते हैं। कई कई बार तो ऐसा हो जाता है की हम अपने व्यायाम पर ही विराम लगा देते है। विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों में कभी भी व्यायाम करना नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि व्यायाम करने के नए तरीके अपनाने चाहिए।

व्यायाम-को-ना-लगने-दें-सर्दी-की-नजर1Image Source: https://www.vergofitness.com/

जो लोग ठंड में व्यायाम करना बंद कर देते हैं, वह पूरी सर्दियां व्यायाम करने की योजना बनाने में ही रह जाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार सर्दियों का मौसम व्यायाम करने के लिए काफी अच्छा होता है। उनके मुताबिक ठंड के आलस से कभी भी अपने व्यायाम करने की आदत को नहीं छोड़ना चाहिए।

Image Source: https://www.zliving.com/

क्यों होता है सर्दियों में व्यायाम करना जरूरी
ऐसा नहीं होता कि सर्दियों में व्यायाम करके तेजी से वजन कम हो जाता हो, लेकिन व्यायाम करना छोड़ना नहीं चाहिए। चाहे मौसम सर्दियों का हो या गर्मीयों का व्यायाम करना हमेशा ही फायदेमंद रहता है। लेकिन सर्दियों में हमारे शरीर को इसकी ज्यादा जरूरत होती है। यहां तक की अगर हम नियमित रुप से व्यायाम करते रहें तो इससे हमारे शरीर की मांसपेशियां ताकतवर हो जाती है और हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है।

Image Source: https://naturalhealthfit.com/

व्यायाम करते समय पानी पीना है आवश्यक
माना ठंड में प्यास कम लगती है लेकिन हमारे शरीर को पानी की जरूरत उतनी ही रहती है जितनी गर्मियों में रहती है। पानी पीने से जोड़ों, मांसपेशियों के खिंचाव और अकड़न से हमें छूटकारा मिलता है। अगर हम सर्दियों में पानी कम पीते है तो यह शरीर में दर्द व सूजन को बढ़ा सकती है। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि सर्दियों में ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी ही पिया जाए।

Image Source: https://saglikeditoru.files.wordpress.com/

पूरे कपड़े पहने
हमेशा ध्यान इस बात का रखें कि व्यायाम करने के दौरान आप गर्म कपड़े ही पहनें। यहां तक की आपको अपने जूते जुराब भी पहनना चाहिए। व्यायाम के दौरान जब शरीर में उर्जा होती हैं तो उसी से हमें फायदा होता है और हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है।

Image Source: https://static.imujer.com/

वार्मअप भी है बेहद जरूरी
सर्दियों में अपने शरीर को वार्मअप करने के लिए कम से कम 10 मिनट का समय अवश्य दें। इससे शरीर सामान्य तापमान पर आ जाएगा। अगर आप वार्मअप के बिना व्यायाम करेंगे तो इससे आपके मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या आ सकती है। सर्दियों में ऐसा अधिकतर होता है। शरीर के साथ-साथ व्यायाम के लिए दिमाग का भी तैयार होना बहुत ही जरूरी होता है।

Image Source: https://media.telemundo47.com/

उचित तरह से सांस लें
आप इस बात को नहीं जानते होंगे कि सर्दियों में सांस लेने का तरीका बिल्कुल बदल जाता है। हम सिकुड़ी हुई मुद्रा में बैठते और खड़े होते हैं जिससे हवा के अंदर जाने पर भी हमारे फेफड़ों का पर्याप्त विस्तार नहीं हो पाता। छोटी छोटी सांसें आने लगती हैं। खासतौर पर अस्थमा व सांस के मरीजों को कभी भी व्यायाम बंद नहीं करना चाहिए। गहरे श्वास लेने व छोड़ने चाहिए।

Image Source: https://stm.fi/documents/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version