Home विविध रसोई से इस मौसम में ले मिक्स वेजिटेबल सूप का मजा

इस मौसम में ले मिक्स वेजिटेबल सूप का मजा

0

इस मौसम में अगर आपको कोई गर्मा-गर्म खाना परोस कर दे दें तो कितना आनंद आता है। सर्दियों में ऐसे तो आप कई गर्म चीजों का सेवन करते होंगे, लेकिन इस मौसम में आप मिक्स वेजिटेबल सूप का सेवन कर सकती हैं, यह शरीर को गर्म भी करता है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।

यह भी पढ़ेः गाजर चुकंदर सूप से बनाएं अपनी सेहत

सामग्री
• फूल गोभी 1 कटोरी
• हरे मटर
• शिमला मिर्च 1
• अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
• कार्न फ्लोर 1 चम्मच
• सफेद मिर्च 1 छोटा चम्मच
• नमक स्वादानुसार
• हरा धनिया 1 चम्मच
• चिल्ली सॉस 1 चम्मच
• काली मिर्च 1 चम्मच
विधि
1 मिक्स वेज सूप बनाने के लिए सबसे पहले कार्न फ्लोर को 2 चम्मच पानी में मिलाकर मिक्स कर लें।
2 अब एक बर्तन में मक्खन डाल लें और उसे अच्छी तरह से पिघला लें।
3 अब इसमें सारी कटी हुई सब्जियां और अदरक का पेस्ट डाल लें।
4 अब इसे दो मिनट तक जरा सा भुन लें।
5 अब इसे दो मिनट के लिए ढक कर रख दें और फिर धीमी आंच पर गैस में पकने दें।
6 अब सब्जी में 600 ग्राम पानी डाल लें और इसमें कार्न फ्लोर का घोल, नमक, चिल्ली सॉस, सफेद मिर्च और काली मिर्च मिला लें।
7 अब इसे धीरे-धीरे पकने दें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाते रहें।
8 अब गैस को बंद करके इसमें नींबू का रस और हरा धनिया मिला लें। आप चाहें तो इसमें जरा सा मक्खन भी डाल सकती हैं।
9 मिक्स वेजिटेबल सूप बनकर तैयार है, आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

image source:

यह भी पढ़ेः पालक का सूप

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version