Home विविध रसोई से घर पर कुछ ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी ब्लूबेरी फ्रेंच टोस्ट

घर पर कुछ ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी ब्लूबेरी फ्रेंच टोस्ट

0
Try-This-Easy-Blueberry-French-Toast-Recipe

ब्लूबेरी फ्रेंच टोस्ट एक सिंपल फ्रेंच रेसिपी है जो मेपल और ब्लूबेरी सॉस के साथ बनती है। यह टोस्ट खाने में बेहद लाजवाब है और इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि यह चंद मिनटों में बनाकर तैयार हो जाती है इसलिए यदि आप कुछ अलग बनाने की सोच रही है जो बनकर जल्दी तैयार हो जाए तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। आइए जानते हैं ब्लूबेरी फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें – पार्टी में मिर्च पनीर टोस्ट बनाकर जीते सब का दिल

बनाने का समय : 10 मिनट
कुल समय : 25 मिनट
सर्व : 6

ब्लूबेरी फ्रेंच टोस्ट के लिए जरूरी सामग्री –

• दालचीनी – 1 1/2 चम्मच
• दूध (कम फैट वाला) – 500 मिलीलीटर
• कैस्टर शुगर – 2 चम्मच
• वनीला ऍक्सट्रैक्ट – 1 1/2 चम्मच
• व्हाइट ब्रेड – 12 स्लाइस
• ग्रेपसीड ऑयल – 4 चम्मच
• पाउडर्डेड चीनी – आवश्यकता के अनुसार
• मेपल सिरप – 6 चम्मच
• ब्लूबेरी – 250 ग्राम
• बेसन – 4 चम्मच
• बादाम – 3 चम्मच

यह भी पढ़ें – नाश्ते में ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी चीजी फ्राइड टोस्ट

ब्लूबेरी फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि –

1. ब्लूबेरी फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप कम लौ पर पैन को रखें।
2. अब, मेपल सिरप के साथ ब्लूबेरी डालें।
3. फिर, सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें।
4. इस बीच एक अलग बाउल लें और इसमें बेसन डालें।
5. इसके बाद दूध, वेनिला ऍक्सट्रैक्ट, बादाम और दालचीनी को आटा में डालें।
6. सभी सामग्री ठीक से मिलाएं और एक अच्छा मिश्रण तैयार करें।
7. एक फ्राइंग पैन लें और इसे मध्यम लौ पर गरम करें।
8. अब, आटे के मिश्रण में ब्रेड स्लाइस को डुबोकर इसे फ्राई करें।
9. फिर, इसे तब तक फ्राई करें जब तक इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।
10. जब यह बिल्कुल क्रिस्पी हो जाएं तो इसे एक अलग प्लेट में निकाल लें।
11. अब, ब्रेड स्लाइस के ऊपर कुछ ब्लूबेरी मिश्रण डालें और पाउडर्डेड चीनी को छिड़के।
12. आपका ब्लूबेरी फ्रेंच टोस्ट बनकर तैयार है।

यह भी पढ़ें – घर पर बनाएं हेल्दी ग्रिल्ड वेजिटेबल टोस्ट, मिलेंगे स्वास्थय संबंधी कई फायदे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version