Home विविध रसोई से रक्षाबंधन स्पेशल : इस मौके पर भाई के लिए बनाएं केसर संदेश

रक्षाबंधन स्पेशल : इस मौके पर भाई के लिए बनाएं केसर संदेश

0
केसर संदेश

 

रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जो कि भाई और बहनों के बीच सदियों से मनाया जाता है। इस खास त्योहार में बहन अपने भाई को राखी बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती है और भाई वचन देता है कि वह जिंदगी भर अपनी बहन की रक्षा करेगा। इस मौके पर बहनें अपने भाई के लिए कुछ ना कुछ जरूर बनाती हैं। आप भी इस मौके पर कोई नई स्वीट डिश बना सकती हैं। आप केसर संदेश बनाकर अपने भाई को खुश कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से केसर संदेश की मिठाई को बना सकती हैं। जानिए इसे बनाने की आसान विधि।

यह भी पढ़ेः उत्तराखंड की प्रसिद्ध बाल मिठाई

केसर संदेश बनाने के लिए सामग्री

दूध – 1 लीटर
चीनी – 4 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
केसर के कुछ रेशे
मिल्क पाउडर – 2 चम्मच
ड्राई फ्रुट्स गार्निशिंग के लिए

यह भी पढ़ेः परवल की मिठाई

केसर संदेश बनाने की विधि

1 केसर संदेश बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लें।
2 इसके बाद उबलते दूध में नींबू का रस डाल लें।
3 इसके बाद गैस की आंच को कम कर लें।
4 अब एक बाउल लेकर उसे पतले कपड़े से कवर कर लें।
5 इसके बाद आप इस कपड़े की मदद से दूध को छान लें।
6 इस कपड़े की मदद से आप सारा पानी छेना में से अलग कर लें।

यह भी पढ़ेः काजू पिस्ता बर्फी

7 अब एक बाउल में छेना, इलायची पाउडर, मिल्क पाउडर और चीनी मिला लें।
8 इसके बाद अपने हाथों से इसे मिक्स कर लें।
9 अब इसे ठंड़ा होने के लिए अलग से रख दें।
10 ऐसा करने के बाद इस छेना से छोटे-छोटे गोले बना लें।
11 इसके बाद, इन्हें बीच से दबा लें।
12 इसी तरह से बाकि के संदेश भी बना लें।
13 ऐसा करके संदेश के ऊपर केसर का दूध ब्रश की मदद से लगाएं।
14 संदेश को सजाने के लिए आप इसे ड्राई फ्रूट्स से सजा लें।
15 केसर संदेश बनकर तैयार है।

यह भी पढ़ेः कुछ इस तरह बनाएं पिस्ता कलाकंद

आप इस रक्षाबंधन इस अद्भुत रेसिपी को जरूर बनाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version