Home विविध रसोई से रक्षाबंधन स्पेशल- इस बार अपने भाई के लिए बनाएं मिल्क बर्फी

रक्षाबंधन स्पेशल- इस बार अपने भाई के लिए बनाएं मिल्क बर्फी

0
मिल्क बर्फी

 

रक्षाबंधन के पर्व को राखी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भाई बहन के बीच प्यार को बढ़ाता है। आप भी अपने भाई के लिए इस रक्षाबंधन कुछ खास कर रहीं होंगी। आप चाहें तो अलग-अलग तरह की मिठाई बनाकर अपने भाई को खुश कर सकती हैं। आइए आज हम आपको आज एक ऐसी ही मिठाई को बनाने की विधि बताते हैं। इस मिठाई का नाम है मिल्क बर्फीमिल्क बर्फी बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और यह आसानी से बन भी जाता है। आइए जानते हैं कि आप किस तरह से मिल्क बर्फी को घर पर बना सकती हैं।

• तैयारी का समय : 15 मिनट
• बनाने का समय : 50 मिनट
• सर्व : 10

यह भी पढ़ेः इस तरह बनाएं अखरोट की बर्फी

मिल्क बर्फी बनाने के लिए सामग्री

• पानी – 1 कप
• मिल्क पाउडर – 8 कप
• कंडेनडर मिल्क – 400 ग्राम
• घी – 2 चम्मच
• हरी इलायची का पाउडर – 1 चम्मच
• पिस्ता – 100 ग्राम
• सिल्वर वार्क – जरूरतानुसार

यह भी पढ़ेः काजू पिस्ता बर्फी

मिल्क बर्फी बनाने की विधि

1. मिल्क बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल ले लें और उसमें कंडेनडर मिल्क और मिल्क पाउडर को मिलाकर गूंथ लें।
2. इसके बाद इस गूंथे मिक्चर को 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख लें।
3. इसके बाद इसे फ्रिज से निकालकर अलग रख दें।
4. अब आप एक पैन में घी डालकर उसे गर्म कर लें।
5. अब आप इस गूंथे मिक्चर को पैन इसमें डालकर पानी डाल लें।
6. इसके बाद इसे अच्छी तरह से पानी के साथ मिलाते हुए लिक्विड कर लें।

यह भी पढ़ेः गाजर व ड्राई फ्रूट्स से बनाए बर्फी

7 अब आप इसमें इलायची पाउडर मिला लें।
8 इसके बाद आप मिक्चर को तब तक पकाएं, जब तक कि इसका पानी कम ना हो जाएं।
9 इसके बाद आप गैस की आंच को बंद करके इस मिक्चर को एक ट्रे में डाल लें। इसके ऊपर आप पिस्ता को छिड़क लें।
10 फिर इसे ठंड़ा करने के लिए फ्रिज में रख दें।
11 इसके बाद आप अपने मनपसंद आकार में सिल्वर वर्क से इसे सजा लें।
12 मिल्क बर्फी बनकर तैयार है।

आप मिल्क बर्फी की इस मिठाई को घर पर रक्षाबंधन के अवसर पर बना सकती हैं।

यह भी पढ़ेः काजू पनीर की स्वादिष्ट बर्फी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version