Home विविध रसोई से रमजान स्पेशल अंजीर की बर्फी

रमजान स्पेशल अंजीर की बर्फी

0

रमजान के इस शुभ पर्व में लोग अपने पिछले पापों की क्षमा याचना करने के लिए अपने भगवान को प्रसन्न करने के लिए रोजे के रूप में उपवास रखते हैं। इस दौरान रोजादार पानी तक का सेवन नहीं करते हैं। वहीं शाम को इफ्तार के समय वह किसी न किसी मीठी चीज के सेवन से ही अपना रोजा खोलते है।

अंजीर में कई तरह के पोषण तत्व होते हैं, जो कि हमारे शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे हम आसानी से दिन भर उपवास रख सकते हैं।

यह भी पढ़ेः इस तरह बनाएं मैंगो कोकोनट लड्डू

आप इस आसान तरीके से घर पर आसानी से अंजीर बर्फी बना सकती हैं।

• तैयारी करने का समय – 15 मिनट
• बनाने का समय – 20 मिनट
• सर्व – 4

सामग्री

• अंजीर – 1 कप
• कटे हुए खजूर – 1 कप
• किशमिश – 2 चम्मच
• पिस्ता, काजू और बादाम – ½ कप
• इलायची पाउडर – 1 चुटकी
• दालचीनी – 1 चुटकी
• घी – 1 चम्मच
• पानी – 2 चम्मच

यह भी पढ़ेः मैंगो एवोकाडो साल्सा बनाने की विधि

अंजीर बर्फी बनाने का तरीका

1. सबसे पहले आप नट्स को एक पैन में फ्राई कर लें। जब नट्स रोस्ट हो जाएं तो आप इन्हें निकालकर अलग कर दें।
2. अब इस पैन में आप कटे हुए अंजीर और पानी डाल दें। इसके बाद इन्हें सॉफ्ट होने तक पकाएं।
3. इसमें दालचीनी पाउडर, इलायची पाउडर और खजूर को मिला लें।
4. इसमें अब घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अगर आप घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप इस स्टेप को स्किप कर सकती हैं। इस स्टेप को स्किप करने के लिए आपको एक नॉन स्टिकी पैन का इस्तेमाल करना होगा।

यह भी पढ़ेः शाम के स्नैक्स में बनाएं इंदौरी पोहा

5. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पका लें।
6. अब एक साफ प्लेट में घी डालकर उसमें अंजीर का यह मिश्रण मिला लें।
7. आप एक चाकू का इस्तेमाल कर इसे किसी भी आकार में काट सकती हैं।
8. अंजीर की बर्फी तैयार है, आप इन्हें किसी कंटेनर में रख सकती हैं।

इसे बनाना काफी आसान है और आप किसी भी मौके पर बना सकती हैं।

यह भी पढ़ेः इस तरह बनाएं इडली मंचूरियन

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version