Home स्वास्थ्य फुलक्रीम मिल्क और टोन्ड मिल्क में क्या है अंतर, पढ़ें यहां

फुलक्रीम मिल्क और टोन्ड मिल्क में क्या है अंतर, पढ़ें यहां

0

आज के समय में अधिकतर लोग दूध को बाजार से खरीद कर ही पीते हैं। बाजार से जो सबसे ज्यादा दूध खरीदा जाता है वह है फुलक्रीम मिल्क और टोन्ड मिल्क। बहुत से लोग फुल क्रीम दूध का ज्यादा सेवन करते हैं तो कई लोगों को टोन्ड मिल्क ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है की आखिर दोनों में से कौन सा हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा सही है। इसके अलावा कौन सा दूध किस उम्र के लोगों के लिए शै होता है। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब हम यहां आपको दे रहें हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

यह है अंतर –

यह है अंतर Image source:

दूध को बच्चों के लिए सबसे सही माना जाता है। असल में इसमें कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। बात यदि फुलक्रीम मिल्क और टोन्ड मिल्क की हो तब आपको हम बता दें की 100 मिली फुल क्रीम दूध में 120 एमजी कैल्शियम, 67 कैल एनर्जी,3.2 प्रोटीन,4.2 फैट होता है। दूसरी और 100 मि.ली टोन्ड दूध में 3.2 प्रोटीन,1.2 फैट, 61 कैल एनर्जी,120 एमजी कैल्शियम होता है।

यह भी पढ़िए – बच्चों के दिमाग को तेज करता है बादाम वाला दूध

टोन्ड दूध का सेवन किसके लिए सही है –

Image source:

टोन्ड मिल्क का सेवन गर्भावस्था के समय महिलाओं को करना ज्यादा अच्छा रहता है। जिन लोगों का पाचन खराब रहता है वे लोग भी टोन्ड मिल्क का सेवन कर सकते हैं। छोटे बच्चों तथा किशोरों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी उनमें कैलोरी तथा प्रोटीन की खपत सबसे ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें – दूध के साथ इन चीजों के सेवन से सेहत को होता है नुकसान

फूल क्रीम दूध का सेवन किसके लिए सही है –

Image source:

आप 5 वर्ष तक के बच्चों को फुल क्रीम दूध दे सकती हैं। इनके लिए यह बहुत लाभदायक होता है। लेकिन 5 वर्ष से ऊपर के बच्चों को यह नहीं देना चाहिए क्युकी यह उनका बजन बढ़ा देता है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए की फुल क्रीम मिल्क में कभी पाने नहीं मिलाना चाहिए क्युकी ऐसा करने से उसके प्रोटीन का लेवल कम हो जाता है तथा उसमें फैट की मात्रा भी कम हो जाती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version