Home स्वास्थ्य बड़े काम के हैं ये रंग बिरंगे शर्बत

बड़े काम के हैं ये रंग बिरंगे शर्बत

0

इन दिनों गर्मियां अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। वहीं इन दिनों में प्यास भी जयादा ही लगती है, क्योंकि इन दिनों में पसीना निकलने से पानी की कमी हो जाती है और प्यास ज्यादा लगती है। प्यास लगने पर आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स को ट्राई करना चाहिए जो आपको तुरंत ही तरोताजा कर दें। गर्मियों में बाहर का काम करने से भी कैसे बचा जा सकता है। चाहे बाहर कितनी भी गर्मी क्यों न हो, काम के लिए तो जाना ही पड़ता है। ऐसे में हमें ऐसे ड्रिंक को ट्राई करना होगा जो आपको तरोजाता करने के साथ ही बीमारियों से भी आपको दूर रखें। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ रंग बिरंगे शर्बतों के बारे में जो आपको कई फायदा पहुंचा सकते हैं। साथ ही इनका रंग बिरंगा रूप खासकर बच्चों को बेहद पसंद आता है। इन शर्बतों को आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

1. खस का शर्बत
खस का शर्बत तो सभी ने सुना होगा। यह हरे रंग का होता है। इस शर्बत को पीने से शरीर का तापमान ठंडा बना रहता है। साथ ही इसका यह भी फायदा होता है कि यह गर्मियों में होने वाले सन स्ट्रोक से हमें बचाता है। इसको पीने से आंखों की जलन और बुखार में भी राहत मिलती है। साथ ही यह बेहद ही स्वादिष्ट भी होता है।

colourfull juices and their benefits1Image Source: ytimg

2. नींबू का शर्बत
गर्मियों में हर जगह पर नींबू का शर्बत मिल जाता है। इसके हर जगह पर मिलने का कारण यह है कि नींबू आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही नींबू पानी का शर्बत हर किसी को अच्छा लगता है और यह हमारे शरीर में होने वाली पानी की कमी को तुरंत पूरा करता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है। यह शर्बत सभी के लिए बेहद लाभकारी होता है। आपको बता दें कि इससे ब्लड प्रेशर, यूरीन की समस्याओं और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिलती है।

Image Source: magic4walls

3. सबजा का जूस
यह जूस शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता है। इसके अलावा इससे गर्मियों के दौरान तेज धूप में होने वाले सिर दर्द से भी राहत मिलती है। साथ ही यह सन बर्न और हीट स्ट्रोक से भी हमें बचाता है।

Image Source: netdna-ssl

4. टडगोला का शर्बत
इस शर्बत के अंदर काफी अधिक मात्रा में विटामिन बी 12 होता है। यह भी अन्य शर्बत की तरह शरीर को ठंडा करने में सहायक होने के साथ ही डीहाईड्रेशन की समस्या से भी हमें बचाता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से अल्सर की बीमारी से भी दूर रहा जा सकता है।

Image Source: amarujala

5. आम का पन्ना
गर्मियों को शांत करने के लिए आम पन्ना का प्रयोग बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसके अंदर कैलोरी बेहद ही कम होती है। साथ ही इस शर्बत के अंदर पोटेशियम बेहद ही अधिक होने से यह शरीर के लिए लाभकारी होता है। आम पन्ना शरीर में ठंडक बनाए रखता है। साथ ही इसमें पाचन तंत्र को मजबूत करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इससे मधुमेह और खून की कमी से होने वाले रोगों से भी बचा जा सकता है।

Image Source: nobsaboutfood

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version