Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए खाएं यह 5 एस्ट्रोजन युक्त खाद्य...

हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए खाएं यह 5 एस्ट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थ

0

आपने एस्ट्रोजन के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि वह किस तरह की भूमिका निभाती है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि एस्ट्रोजन नाम का यह हार्मोन महिलों के स्वस्थ प्रजनन प्र्रणाली के लिए किस तरह से जिम्मेदार होती है। यह गर्भाशय के ऊतकों, स्तन और पिट्यूटरी ग्रंथि की स्वस्थ कार्यप्रणाली की सुविधा देता है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि एस्ट्रोजन ना केवल यौन अंगों का विकास करने में मदद करता है, बल्कि यह आपके शरीर के मेटाबोलिजम को भी प्रभावित करता है। यह गर्भावस्था के दौरान काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और प्लेसेंटा के कामकाज को सामान्य तरह से बढ़ाता है।

Four generations of beautiful women sitting together in a camomile field and smiling
Image Source:

एस्ट्रोजन डाइट का उचित आहार लेने से कई सारे फायदे होते हैं

  1.  यह महिलाओं में रजोनिवृति के लक्षणों को कम करता है।
  2.  यह ओवरियन और स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है।
  3.  यह आपके बालों और त्वचा में प्राकृतिक चमक को बनाए रखता है।
  4.  यह ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना को रोकता है।
  5.  यह स्ट्रोक से बचाता है और दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने में मददगार होता है।

शरीर में एस्ट्रोजन के अपेक्षित स्तर कुछ इस तरह होना चाहिए

उम्र (महिलाएं)             स्तर
• 20.29 149                  पिकोग्राम
• 30.39 210                  पिकोग्राम
• 40.49 152                  पिकोग्राम
• 50.59 130                  पिकोग्राम


Image Source:

आपको अपने शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ाने के लिए इन 5 एस्ट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इनका सेवन करके शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ेगी।

1 अलसी के बीज
यह एस्ट्रोजन का काफी अच्छा स्रोत होता है। यह लिवर के समुचित कार्य को सुनिश्चित करता है और त्वचा को रूखा होने से बचाता है। कमजोर नाखून होने का अर्थ यह है कि आपके शरीर में एस्ट्रोजन की कमी है।


Image Source:

2 सोया प्रॉडक्ट्स
सोयाबीन फिटोएस्ट्रोजन का अच्छा स्रोत होता है। आप सोया प्रॉडक्ट्स जैसे सोया मिल्क, सोया दही, सोया फ्लॉर आदि का सेवन कर अपने शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। यह ना केवल फिटोएस्ट्रोजन बल्कि शरीर में प्रोटीन की मात्रा को भी पूरा करती है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती हैं और ना ही इसमें कोलेस्ट्रॉल होता है। यह स्तन कैंसर से भी बचाता है।


Image Source:

3 अखरोट
अखरोट की एक मूट्ठी मात्रा को अपनी डाइट में जोड़े। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार आता है और यह शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं।


Image Source:

4 डेयरी प्रॉडक्ट्स
जो महिलाएं अपना वजन कम करने के बारे में सोचती हैं, उनके लिए डेयरी उत्पाद एक कट्टर दुश्मन होते हैं। लेकिन अगर आप दूध के एक बड़े ग्लास का सेवन करने के बारे में सोचते हैं, तो यह बुरा बिल्कुल नहीं है। दूध में फिटोएस्ट्रोजन की उच्च मात्रा होती है। स्वस्थ प्रजनन प्रणाली के लिए आप रोजाना एक गिलास दूध का सेवन कर सकती हैं।


Image Source:

5 तिल के बीज
छोले भटूरे खाना किसे पंसद नहीं हैं? लेकिन यहां हम छोले भटूरों के बारे में नहीं बल्कि तिल के बीज के स्वस्थ संस्करण के बारे में बात कर रहे हैं। आप तिल के बीजों को नमक और नींबू के रस के साथ उबालकर अपने दिन की शुरुआत कर सकती हैं। 100 ग्राम तिल के बीजों में 993 माइक्रोग्राम एस्ट्रोजन के होते हैं। तिल के तेल में भी एस्ट्रोजन की उच्च मात्रा होती है।


Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version