Home स्वास्थ्य गर्भावस्था के बाद मोटापे की ऐसे करें ‘नो एंट्री’

गर्भावस्था के बाद मोटापे की ऐसे करें ‘नो एंट्री’

0

मां बनना बड़ा ही सुखद अहसास होता है। लेकिन उसके बाद जब शरीर भारी हो जाता है। तब बड़ी परेशानी होती है। आप बहुत प्रयास करती हैं कि आपका वजन कम हो जाए लेकिन प्रेगनेंसी के बाद वजन कम होना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में परिवर्तन लाकर रेगुलर एक्सरसाइज करें तो आपको जरूर फर्क पड़ेगा।

मां बनना बड़ा ही सुखद अहसासImage Source: https://cdn.myhealthtips.in/

इस समय के दौरान शरीर को सही शेप में बनाए रखना महिलाओं की मुख्य चिंता होती है। क्योंकि इस समय पाचन और लाइफस्टाइल दोनों में इतने बदलाव हो जाते हैं कि अधिकतर महिलाएं प्रेगनेंसी के बाद मोटी हो जाती है।

Image Source: https://a.abcnews.com/

प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करना महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि प्रेगनेंसी के बाद शरीर को रिकवर होने में थोड़ा समय लगता है और दूसरा इस समय व्यायाम पर ज्यादा ध्यान नहीं दें पाती हैं। चूंकि इस समय वे बच्चे को दूध भी पिलाती हैं जिससे उन्हें भूख भी ज्यादा लगती है। इसलिए ज्यादा खाना और व्यायाम नहीं करना चाहिए आदि ऐसे कारण है जिनसे महिलाओं में वजन बढ़ जाता है।

Image Source: https://www.gestacaobebe.com.br/

आपको ध्यान में रखना होगा कि वजन तुरंत नहीं घटता है। बल्कि इसके लिए आपको कुछ महीने लगेते है। आपको हर हफ्ते का प्लान बनाकर चलना होगा कि आप हर हफ्ते कम से कम एक किलो वजन तो कम कर के ही रहेंगी। अगर आप ऐसा करने में कामयाब रहीं तो आप अपना वजन 6 से 8 महीने में ही कम कर लेंगी। अगर आपकी डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है तो इस मामले में आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही वजन कम करने के बारे में सोचना चाहिए।

Image Source: https://idoctor.kz/

कैलोरी का ध्यान
अक्सर देखा गया है की गर्भावस्था के दौरान महिलाएं खाने की मात्रा लगभग दोगुनी कर देती हैं। लोग कहते हैं कि इस समय उसे दो लोगों का पेट भरना है इसलिए ज्यादा खाना चाहिए। यह बात गलत है, उसे सिर्फ थोड़ी सी ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है।

Image Source: https://www.deshebideshe.com/

ताजा फल
ध्यान रहे कि जब भी आप फल खाएं तो ताजे ही खाएं। इन्हें ज्यादा देर तक फ्रिज में ना रखें और उनको हमेशा धोकर ही सेवन करें।

Image Source: https://www.more4momz.com/

व्यायाम की कमी
प्रेग्नेंट महिलाओं को वॉक, योगा और ज्यादा कठिन व्यायाम करने की बजाए हल्के व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। कम एक्सरसाइज करने से भी प्रेगनेंसी के बाद वजन बढ़ जाता है।

Image Source: https://watchfit.com/

तनाव से दूर
अच्छा खाना खाने के बावजूद भी प्रेग्नेंट महिलाओं पर तनाव विपरित असर डालता है। चूंकि इस समय जीवन शैली में कई बदलाव होते हैं। इसलिए थोड़ा तनाव आना लाजमी है। इसलिए ज्यादा तनाव से स्ट्रेस हार्मोन स्त्रावित होता है जिससे मोटापा बढ़ता है। अगर आप मां बनने वाली हैं तो तनावमुक्त रहें और हर पल का आनंद लें।

Image Source: https://cdn2.momjunction.com/

स्तनपान
स्तनपान यह ना सिर्फ बच्चे के लिए बल्कि मां के लिए भी अच्छा होता है। ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के साथ ही यह लटकता हुआ बेली वाला मोटापा कम करने के लिए भी बहुत अच्छा साबित होता है।

Image Source: https://www.foodandnutrition.org/

पौष्टिक आहार
डिलीवरी के बाद के प्रभावों से बचने के लिए आहार और खान-पान मुख्य भूमिका निभाता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है की मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए मां को स्वास्थ्यवर्धक और पोषक आहार लेना चाहिए। जंक फूड खाना और ज्यादा शुगर वाला खाना खाने से कैलोरी ज्यादा मिलती है। जिससे मोटापा बढ़ा जाता है।

Image Source: https://cdn2.momjunction.com/

थायराइड
कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने का कारण हाइपोथाइराइड भी है। थायराइड हार्मोन का स्त्राव कम होने से भी महिलाओं में मोटापा बढ़ जाता है।

Image Source: https://img.medscape.com/

भरपूर नींद
डिलीवरी के बाद कम से कम 6 घंटे सोना जरूरी होता है। कम सोने वाली महिलाएं मोटी हो जाती है। यह भी प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के मोटे होने का एक कारण है। आप हमारे दिए गए इन उपायों को अपनाएं और मोटापे की समस्या से काफी हद तक निजात पाएं।

Image Source: https://adoption.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version