Home बालों की देखभाल जानें, रूसी से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-Home Remedies to Get Rid...

जानें, रूसी से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-Home Remedies to Get Rid of Dandruff

0

बालों में रूसी का होना या बालों का गिरना यह आज के समय की सबसे जटिल समस्या होती जा रही है। जिसमे सबसे भारी समस्या है बालों की रूसी का होना जो हमारे कपड़े पर गिरकर शर्मनाक स्थिति पैदा कर देती है। जिसकी वजह से हम काले कपड़े पहनना ही बंद कर देते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए हम कई तरह के उपायों को करते है। लेकिन इन सभी के परिणाम हमें ना के बराबर ही देखने को मिलते है। पर आपको इस समस्या से घबराने की आवश्यकता नहीं है आज हम लाएं है आपके लिए इस समस्या का प्राकृतिक समाधान, जिससे आप इन चीजों का उपयोग कर अपने बालों की हर समस्या का निदान पा सकती है। जानें वो घरेलू उपाय…

How-To-Prevent-Dandruff1

जैतून के तेल का उपयोग-
प्राकृतिक गुणों से भरपूर जैतून के तेल में की औषधिय गुण पाए जाते है जो बालों को मजबूत बनाने के साथ बालों को नमी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसका उपयोग करने के लिए आप तेल को किसी पात्र में गुनगुना कर लें देख लें, ध्यान रहे तेल ज्यादा गर्म ना हों। इसके बाद इसे बालों की जड़ो पर अच्छी तरह से मालिश करते हुए लगाए। इसे लगाने के बाद कम से कम एक घंटे तक लगे रहने दें। फिर किसी शैम्पू की सहायता से बालों को धो लें। कुछ ही समय के बाद आप देखेंगे कि बालों पर से रूसी की समस्या काम हो रही हैं।

नींबू के रस का उपयोग-
नींबू के रस का उपयोग हमारे यहां काफी पुराने समय से शरीर की कई बीमारियों के निजात के पाने के लिए होता आया है। जिसे हर घर की दादी मां अपने नुस्खें से उसका इलाज करते आई है। दादी मां का यही नुस्खा हमारे बालों की रूसी को खत्म करने का सबसे बढ़िया उपचार साबित हुआ है। नींबू के रस में प्राकृतिक अम्लीय गुण पाए जाते है जो बालों की हर तरह की जटिल समस्याओं से छुटकारा दिलाते है। रूसी को खत्म करने के लिए नींबू के रस को एक कप में निचोड़ लें। उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाते हुए मालिश करें। कुछ समय तक ऐसा करने के बाद बालों को साफ पानी से धो लें। कुछ ही समय के बाद आपको उसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेगें। बालों की रूसी के साथ ही बाल सुंदर व चमकदार बन जाएंगे।

Image Source:

सबसे पुराना उपाय नारियल का तेल-

बालों की समस्या से निजात पाने के लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा प्रभावी उपचार माना जाता है। बालों में इसका उपयोग करने के लिए आप सिर्फ नारियल के तेल में नींबू के रस को मिलाकर इसका मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों पर लगाते हुए मालिश करें। कुछ समय तक इसे लगे रहने बाद दे। जिसके बाद अच्छे शैम्पू की सहायता से बालों को धों लें। धोने के बाद आपके बालों का निखार खुद ब खुद दिखने लगेगा।

Image Source:

एस्पिरिन
क्या आप जानते है शीरिरीक दर्द को दूर करने की ये दवा आपके बालों के लिए भी एक असरदार दवा की तरह काम करती है। यह रूसी से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा प्रभावी उपचार माना जाता है। इसका उपयोग करने के लिए आप एस्पिरिन को पीसकर इसका पाउडर बना लें। शैम्पू के साथ इस पाउडर को मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाकर मालिश करें और थोड़ी देर के लिए लगे रहने दें। फिर बालों को साफ पानी से धों लें। आपके बाल रूसी से विमुक्त होकर सुंदर और चमकदार बनेगें।

हमारे द्वारा बताए इन नुस्खों को अमल करने के बाद आप अपने मनपसंद कपड़ों को पहन सकती है। इन उपचार को आप जरूर आजमाएं। रूसी से छुटकारा पाने के लिए यह सबसे प्रभावी उपचार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version