Home विविध रिलेशनशिप टिप्स ब्रेस्ट साइज को कम करने के प्राकृतिक तरीके – How to Reduce...

ब्रेस्ट साइज को कम करने के प्राकृतिक तरीके – How to Reduce Breast Size Naturally

0

क्या आप भी उनमें से है जो अपने स्तन के बड़े आकार से परेशान हैं | क्या आप भी अपने स्तनों के भारीपन के कारण परेशान रहतीं हैं, तो अब चिंता मत कीजिए क्योंकि हम आज आपकी सारी समस्याओं का समाधान लेकर आए हैं, जिससे आप जल्द ही टेंशन फ्री हो जाएंगी। आज हम आपको बताएंगे कि ब्रेस्ट साइज को प्राकृतिक तरीके से कैसे कम किया जाता है। ब्रेस्ट का साइज बड़ा होने के कारण कई महिलाएं और लड़कियां अपना आत्मविश्वास खो देतीं हैं जो कि सही नहीं है। महिलाएं आत्मविश्वास ही नहीं बल्कि बड़े ब्रेस्ट होने के कारण अक्सर महिलाओं को रीड़ की हड्डी और कंधे में भी परेशानी रहती है। इस दर्द से बचने का सबसे अच्छा तरीका है एक्सरसाइज । वर्कआउट के दौरान अगर आप अपना पूरा ध्यान एक्सरसाइज पर रखतीं हैं तो आपको जरूर एक्सरसाइज करके फर्क नजर आएगा। यकिन मानिए यह हम नहीं बल्कि डॉक्टरों का कहना है कि एक्सरसाइज ही एकमात्र ऐसा तरीका है जिससे आप अपने बड़े हुए ब्रेस्ट को कम कर सकतीं हैं। ऐसा नहीं है कि आप कोई भी एक्सरसाइज करना शुरू कर दें, बल्कि ब्रेस्ट का साइज कम करने के लिए कुछ खास एक्सरसाइज ही करने चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि यह मुमकिन नहीं है लेकिन एक बार इन उपायों को पढ़ें। आपको जरूर एक आस नजर आएगी।

Ilustrasi payudaraImage Source: https://cdn.klimg.com/

ब्रेस्ट को लूज होने से बचाएं
अपने ब्रेस्ट को लूज होने से बचाने के लिए आपको अपने खान पान पर खास ध्यान रखना पड़ेगा। कोशिश कीजिए की कोई ऐसी चीज का सेवन ना करें जिसकी वजह से आपके उपरी हिस्से का वजन बड़े। हल्की चीजों का ही सेवन करें, ताकि आप अपने ब्रेस्ट साइज को कम कर सकें।

Image Source: https://akbardawakhana.com/

अपने ब्रेस्ट साइज की ही लें ब्रा
हमेशा ध्यान रखें कि आप अपने ब्रेस्ट साइज की ही ब्रा लें । ऐसा करने से आपके बेस्ट नीचे को नहीं लटकेंगे। साथ ही ध्यान रखें कि जब आप ब्रेस्ट कम करने वाली एक्सरसाइज कर रहीं होंगी तब आपके कंधे और पीठ में काफी दर्द भी होगा, लेकिन ऐसा होने पर आप परेशान ना हो क्योंकि अगर आपको ऐसा दर्द हो रहा हैं तो समझ लीजिए की एक्सरसाइज का फायदा हो रहा है। इसलिए कोशिश कीजिए कि आप ब्रेस्ट कम करने वाली एक्सरसाइज करने के साथ साथ पीठ को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज भी जरूर करें। ब्रेस्ट साइज कम करने वाली कुछ टिप्स और एक्सरसाइज ध्यान से पढ़े।

Image Source: https://s2.15cdn.lt/

कार्डियो करें फर्क नजर आएगा
कार्डियो एकमात्र ऐसी ट्रेनिंग है जिससे आप जल्द अपने ब्रेस्ट साइज को कम कर सकतीं हैं। यकीन नहीं है तो एक बार इसे जरुर कर के देखें । डॉक्टरों के मुताबिक अगर आप एक सप्ताह तक लगातार कार्डियो करतीं हैं तो आप अपने ब्रेस्ट साइज में हुए बदलाव को महसूस कर पाएंगी।

Image Source: https://www.elle.hr/

एरोबिक्स करने से होगा फायदा
ब्रेस्ट साइज को प्राकृतिक तरीके से कम करने के लिए एरोबिक्स भी काफी फायदेमंद है। अगर आप ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए एरोबिक्स करना चाहतीं हैं तो इसकी शुरुआत आप साइकलिंग से कर सकतीं हैं।

Image Source: https://www.jituwang.com/

डांस करना भी है जरूरी
अपना एक टाइम सेट कर लें कि आपको को रोजाना डांस करने के लिए टाइम निकालना ही है, अगर आप ऐसा करती हैं तो यकिनन आपको डांस से काफी फायदा मिलेगा । इसके लिए सिर्फ आपको अच्छे डांस स्टेप्स का चुनाव करना है। ऐसे स्टेप्स का चुनाव करें जिनसे आपकी छाती के हिस्से में मूवमेंट हो। ऐसा करने से आपकी ब्रेस्ट साइज में जरूर सुधार आएंगा।

Image Source: https://17rg073sukbm1lmjk9jrehb643.wpengine.netdna-cdn.com/

अदरक का करें सेवन
अदरक में पोटेशियम और फॉस्फोरस होता है जो आपके फैट कम करने में काफी मददगार होता है। यह चर्बी कम करने का आसान तरीका है। अदरक का सेवन करने के लिए आपको एक कप गर्म पानी में कसा हुआ अदरक और उस पानी में एक चम्मच में शहद मिलाना होगा, ऐसा करने के बाद इसका सेवन कर लें। इससे ब्रेस्ट में जमा फैट बर्न होना और आपको परिणाम नजर आएंगे।

Image Source: https://static.laodong.com.vn/

ग्रीन टी
ग्रीन टी के बारे में तो आप सब भी ये जानते है कि फैट चाहे ब्रेस्ट का हो या पेट का, ग्रीन टी वजन कम करने के लिए हमेशा से ही फायदेमंद रही है। यह आपके वनज को काफी जल्दी कम करती है। इसमें मौजूद जरूरी तत्व आपके ब्रेस्ट साइज को कम करने में भी काफी मददगार साबित होता है। दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन करने से आप मनचाही चर्बी को कम कर सकतीं हैं।

Image Source: https://media.jamnews.ir/

अलसी का बीज है लाभदायक
अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह शरीर में मौजूद एस्ट्रोजन के स्तर केा कम करने में काफी मददगार साबित होती आई है। इसका सेवन करने के लिए आप अलसी के बीज को पानी में भिगो लें। थोड़ी देर छोड़कर इसका सेवन करें, ऐसा करने से आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। हालांकि इसके साथ आपको ज्यादा से ज्यादा पानी भी पीना पड़ेगा। ताकि आपको इससे जल्द फायदा हो।

Image Source: https://bulkagro.com/

अड़े की सफेदी है फायदेमंद
सुडौल ब्रेस्ट पाने के लिए अड़े की सफेदी का सेवन करें, बेस्ट के बढ़ते साइज को कम करने के लिए अड़े से ज्यादा अच्छा प्राकृतिक तरीका नहीं मिलेगा। इसका सेवन करने के लिए अड़े की सफेदी में प्याज का रस मिला लें, फिर इसका सेवन करें। ऐसा करने से ब्रेस्ट प्राकृतिक तरीके से कम होंगे। अच्छे परिणाम के लिए इसका सेवन दिन में दो बार करें।

Image Source: https://foodblog.it/

मुठ्ठी भर नीम का करें सेवन
नीम प्रकृति का दिया हुआ एक ऐसा तोहफा है, जिसके पास लगभग हर मर्ज की दवा है। यह फैट कम करने के अलावा भी कई बड़ी बीमारियों से लड़ने में मददगार है और उन बीमारियों पर काबू पाने में हमारी मदद करता है। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए कुछ नीम के पत्तों को उबाल लें, फिर इस उबले हुए पानी में थोड़ा हल्दी और एक चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद इसका सेवन लगभग दो सप्ताह तक करें। इससे होने वाले लाभ को आप खुद महसूस करेंगीं।

Image Source: https://cdn2.stylecraze.com/

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version