Home विविध रसोई से टेस्टी मैंगो सालसा

टेस्टी मैंगो सालसा

0

गर्मियों का मौसम हो और आम को याद ना किया जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। आम का इस्तेमाल हम कई तरह से करते है। जहां कच्चे आम का उपयोग चटनी व अचार बनाने में किया जाता है, वहीं पके हुए आम का उपयोग मैंगो शेक, मैंगो आइसक्रीम आदि बनाने में होता है। लेकिन आज हम आपको मैंगो से बनी एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसके स्वाद में अलग तरह का ट्विस्ट ले आएगी। यह डिश है टेस्टी मैंगो सालसा। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। असल में यह डिश मैंगो का सैलेड है, इसे आप भूख लगने पर स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं। आइए सीखते हैं टेस्टी मैंगो सालसा बनाना।

गौर करें
रेसिपी क्विज़ीन – सलाद
समय – 15 – 30 मिनट
मील टाइप – वेज
1 से 2 लोगों के लिए
जरूरी सामग्री
छिला हुआ पका आम – एक कप ( टुकड़ों में कटा हुआ)
टमाटर – 1 (कटा हुआ)
खीरा – 1 (छिला और कटा हुआ)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च 1 (बारीक कटी)
काली मिर्च का पाउडर – स्वादानुसार
भुने हुए मूंगफली के दाने – 2 बड़े चम्मच
कटी हुईं धनिया या पुदीना पत्तियां – आवश्यकतानुसार
शहद (चाहें तो) – एक बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार

Mango Salsa RecipeImage Source: simplyfreshfruit

मैंगो सालसा बनाने की विधि
1. सबसे पहले भुनी हुई मूंगफली के दानों से छिलके उतार लें। अब मूंगफली को दरदरा पीस लें।
2. अब एक बर्तन में कटा हुआ खीरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और आम के टुकड़े डालकर मिला लें।
3. अब इसमें काली मिर्च पाउडर, धनिया या पुदीने की पत्तियां, नमक, मूंगफली के दाने और शहद डालकर मिला लें।

Image Source: nuts

4. आम के इस सैलेड को अब करीब आधे घंटे के लिए फ्रीज में रखें, ताकि यह मिक्सचर ठंडा हो जाए।
5. आधे घंटे बाद इस सैलेड को फ्रिज से बाहर निकाल लें।
6. लीजिए तैयार है टेस्टी मैंगो सालसा। इस सैलेड को आप पापड व चिप्स के साथ सबको सर्व करें।

Image Source: wixstatic

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version