Home स्वास्थ्य ये फल आपको देते हैं जवां त्वचा और शारीरिक स्वास्थ्य

ये फल आपको देते हैं जवां त्वचा और शारीरिक स्वास्थ्य

0

आज के समय में लड़की हो या लड़का सभी खूबसूरत दिखना चाहते हैं। जहां तक बात लड़कियों की है तो इस मामले में वे सबसे ज्यादा क्रेजी दिखाई पड़ती हैं। लड़कियां अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए तरह तरह के महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। हम आपको बता दें कि खूबसूरत त्वचा पाने के लिए सिर्फ महंगे ट्रीटमेंट ही जरूरी नहीं होते हैं बल्कि हमारी सही डाइट भी इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इसी क्रम में आज यहां आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहें हैं। जो आप सभी को लंबे समय तक जवां रखने में सहायक होते हैं। आइये अब विस्तार से बताते हैं इन फलों के बारे में।

1 – निखार के लिए लीजिये ये फल

निखार के लिए लीजिये ये फलImage source:

विटामिन ई,वी तथा डी जिन फलों में होते हैं। वे फल हमारी त्वचा के निखार हेतु बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे फलों के सेवन से त्वचा में कसाव भी आता है, जिससे वह टाइट बनती है। आपको बता दें कि ब्लूबेरी, सेब, स्ट्राबेरी, केले ऐसे ही फल हैं। जिनसे हमें यह लाभ प्राप्त होते हैं। इन फलों का सेवन आपकी त्वचा के निखार तथा कसाव के लिए जरूरी है।

2 – चेहरे के ग्लो तथा पाचन तंत्र के लिए फल

Image source:

यदि आपका पाचन तंत्र सही रहेगा तो आपने चेहरे पर भी इसका साफ असर देखा जा सकता है। यदि आप अपने पाचन तंत्र को सही रखना चाहती हैं तथा अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहती हैं, तो आपको फाइबर युक्त फलों का सेवन करना चाहिए। अंजीर, अमरुद, खजूर, खुबानी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

3 – ये फल बनाते हैं आपको जवां

Image source:

बढ़ती उम्र के असर को कम करने तथा जवां रखने के लिए आपको ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए। जिनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन तथा प्रोटीन पाए जाते हों। इसके लिए आप क्रेनबेरीज, अंगूर तथा केले का सेवन जरूर करना चाहिए। ये फल आपको लंबे समय तक जवां बनाये रखने में सहायक होते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version