Home विविध रसोई से सोयाबीन कटलेट हैं टेस्टी और इसे बनाना हैं बेहद आसान

सोयाबीन कटलेट हैं टेस्टी और इसे बनाना हैं बेहद आसान

0
सोयाबीन कटलेट

 

शाम के नाश्ते के लिए प्रसिद्ध सोयाबीन कटलेट एक टेस्टी रेसिपी हैं। इसे बनाना बेहद आसान हैं। यह सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाता हैं। शाम की चाय के साथ या किसी पार्टी के लिए इसे तैयार किया जा सकता हैं। इसे बेसन और सोया नगेट्स के साथ बनाया जाता हैं। इस स्वादिष्ट सोया कटलेट को हरी चटनी के साथ खाने से बहुत मजा आता हैं। आइए जानते हैं सोयाबीन कटलेट बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें – शाम की चाय के साथ लें मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट्स का मजा

बनाने का समय – 15 मिनट
कुल समय – 40 मिनट
सर्व – 4

सोयाबीन कटलेट के लिए जरूरी सामग्री –

• सोया नगेट्स (भिंगोए हुए) – 1/2 कप
• आलू – 2
• हरी मिर्च (कटा हुआ ) – 2
• लाल मिर्च पाउडर – आवश्यकता अनुसार
• गरम मसाला – आवश्यकता अनुसार
• अदरक (ग्रेटेड) – 1 बड़ा टुकड़ा
• धनिया पत्ता (कटा हुआ ) – मुट्ठी भर
• ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप
• तेल – 1 कप
• पुदीना के पत्ते – मुट्ठी भर

यह भी पढ़ें – कुछ इस तरह बनाएं क्रिस्पी चिकन कटलेट

सोयाबीन कटलेट बनाने की विधि –

1. सोयाबीन कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबाल लें और उन्हें छील लें।
2. अब उन्हें मैशर के साथ मैश करें।
3. फिर भिंगोए हुए सोया में से पानी बाहर निकाल लें।
4. एक कटोरा लें और मैश किए हुए आलू और सोया नगेट्स को मिलाएं।
5. अब बाउल में ब्रेड क्रम्ब्स को छोड़कर सभी सामग्री को मिलाएं।
6. बैटर से गोल पैटी बनाएं।
7. इसी बीच पैन में तेल डालकर गर्म करें।
8. अब ब्रेड क्रम्ब्स के साथ कटलेट को कवर करें।
9. फिर, दोनों साइड से कटलेट को फ्राई करें।
10. इसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
11. अब उन्हें किसी अन्य प्लेट में रखें।
12. आपका सोयाबीन कटलेट सर्व करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें – मैगी कटलेट रेसिपी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version