Home स्वास्थ्य जुड़वा बच्‍चों के जन्म से पूर्व मां के लिए ये 7 आहार...

जुड़वा बच्‍चों के जन्म से पूर्व मां के लिए ये 7 आहार हैं बेस्‍ट

0

गर्भावस्था के समय सभी महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए, क्योंकि मां के स्वस्थ रहने से बच्चे का शारीरिक विकास काफी अच्छी तरह से होता है। इसी तरह से यदि किसी महिला के गर्भ में एक नहीं, बल्कि जुड़वा बच्चे पल रहे हो, तो ऐसी महिला को दोनों बच्चों की पूर्ति के अनुसार ही सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ती है।

गर्भावस्था के दौरान आपका बच्चा पूर्णतः स्वस्थ रहें। इसके लिए जुड़वा बच्चों की मां को अपने जीवन शैली में कुछ खास परिवर्तन करने की जरूरत होती है। ऐसे समय में प्रत्येक मां को ऐसे पोषित आहार का सेवन करना चाहिए, जिससे बच्चा स्वस्थ होने के साथ ही उसका मानसिक और शारीरिक विकास अच्छी तरह से हो सके। गर्भावस्था के समय मां का जितनी अधिक स्वस्थ होगी, बच्चा भी उसी के अनुसार स्वस्थ होगा। तो आज हम आपको बता रहें हैं कि जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली महिलाओं को किस तरह के खाद्य-पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

pregnant-with-twins1Image Source:

यह भी पढ़ेः-गर्भावस्था के दौरान नींबू पानी पीना सुरक्षित है या नहीं!

1. सूखे मेवे-
ड्राय फ्रूट्स में विटामिन्स से साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आपके बच्चों को भरपूर पोषण का काम करती है।

Image Source:

2. दूध-
दूध में पाए जाने वाले गुण बच्चे के शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होते है। इसमें प्रोटीन, पोटेशियम और फास्फोरस की प्राचुर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन गर्भवती मां के साथ ही उसको बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Image Source:

3. दही-
दूध से बने खाद्यपदार्थ शरीर के लिए सबसे अच्छे माने जाते है। दही में कैल्शियम की प्राचुर मात्रा पाई जाती है और गर्भावस्था के समय में जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली महिलाओं को कैल्शियम की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। इसमें मां को बच्चों की हड्डियां और दांतों के विकास के लिए बहुत अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है।

यहां भी पढ़ेः- गर्भावस्था के दौरान रोज करने चाहिए ये 5 योगासन

4. मछली-
मछली का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार के पोषक तत्व मिल जाते है, ये शरीर एवं सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होती है। मछली में विटामिन ई पाया जाता है। जो बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

Image Source:

5. चना-
चना किसी भी प्रकार का हो सभी में प्रोटीन के अंश भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे बच्चे की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और बच्चे का शरीरिक विकास काफी अच्छी तरह से होता है।

Image Source:

6. अंडा-
अंडा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें सभी तरह के मिनरल्स प्राचुर मात्रा में पाए जाते है। जो गर्भवती महिला के साथ ही जुड़वा बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है।

Image Source:

यहां भी पढ़ेः- गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना : सुरक्षित या नहीं!

7. पालक-
गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में खून की कमी ना हो, इसके लिए उन्हें पालक का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। पालक में लोह तत्व होते है जो रक्त कोशिकाओं के बढ़ाने में सहायक होते है।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version