Home विविध फ़ैशन इन ब्रा की खूबसूरती के साथ कीमतें भी कर देंगी हैरान

इन ब्रा की खूबसूरती के साथ कीमतें भी कर देंगी हैरान

0

अभी तक ब्रा, जहां महिलाओं के अंतर्वस्त्र तक ही सीमित थी वहीं अब इसमें भी वक्त के साथ-साथ कई बदलाव आ गये हैं। अब महिलाएं ब्रा में डिजाइन और पैटर्न को भी देखने लगी हैं। साथ ही मार्केट में दामों को लेकर भी काफी होड़ मच पड़ी है। खैर आज हम बात सिर्फ ब्रा की नहीं बल्कि ऐसी ब्रा की कर रहे हैं जो देखने में तो खूबसूरत हैं ही, साथ ही इनकी कीमत भी इतनी है कि हर महिला इसके रेट को सुनकर दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएगी।

2015 Victoria's Secret Fashion Show - RunwayImage Source: parade

आपको शायद पता होगा कि अमेरिकन लेवल विक्टोरिया सीक्रेट हर साल मोतियों और हीरों से जड़ी ब्रा के नए-नए वर्जन को निकाल कर लाता है। ये ब्रा देखने में उतनी ही गजब लगती हैं। वहीं इनकी कीमत भी करोड़ों में होती है। तो चलिए हम दिखाते हैं आपको कुछ ऐसी ही ब्रा को, जिनकी कीमतें भी आपको हैरान कर देंगी…

विक्टोरिया सीक्रेट फायरवर्क्स फैंटेसी ब्रा (Victoria’s Secret Fireworks Fantasy Bra)-
सबसे पहले आपको इस ब्रा की कीमत से रूबरू करवा दें। इसकी कीमत 13 करोड़ रुपये है। साल 2015 में सुपरमॉडल वेटरन विक्टोरिया सीक्रेट एंजल और लिली एल्डरिज फायरवर्क्स फैंटेसी इस ब्रा को पहनकर रैंप पर उतरी थीं। इस ब्रा को विक्टोरिया सीक्रेट के जूलर मुआवाद ने बनाया था। इसमें 18 कैरेट गोल्ड में 6,500 किमती जेम्स जैसे कि ब्लू टोपैज, पिंक क्वार्ट्ज, येल्लो सैफायर्ड और डायमंड जड़े हुए हैं।

Image Source: dainikbhaskar

ड्रीम एन्जिल्स फैंटेसी ब्रा (Dream Angels Fantasy Bra)-
एक शो के लिए ऐसी दो ब्रा को जूलर मुआवाद ने बनाया था। इसके एक ब्रा की कीमत 13 करोड़ रुपये है। इन दोनों ब्रा में जान लें कि 16 हजार रूबी, सैफायर और डायमंड्स लगे हुए हैं। जिसे साल 214 में एक शो में सुपरमॉडल्स और वीजे एंजल्स एलैस्सैंड्रा एम्ब्रोसियो और अडरियाना लीमा ने पहना था।

Image Source: elperiodico

फ्लोरल फैंटेसी ब्रा (Floral Fantasy Bra)-
16 करोड़ की इस फ्लोरल फैंटेसी ब्रा की सबसे खास बात यह है कि इसमें बीच में करीबन 20 कैरेट डायमंड लगे हुए हैं। इसके अलावा इसमें 5,200 सैफायर्स, रूबी, सोवोराइट्स और एमेथिस्ट्स भी जड़े हुए हैं। यह ब्रा 18 कैरेट के गोल्ड से बनी है।

Image Source: thejewelexpert

फैंटेसी ट्रीज़र ब्रा (Fantasy Treasure Bra)-
पेस्टल टोंस इस ब्रा की कीमत 16 करोड़ रुपये है। इसे 2011 में हुए एक शो में स्टनिंग आस्ट्रेलियन सुपरमॉडल मिरांडा कैर ने पहना था। इसमें 3,400 किमती जैमस्टोन के अलावा 142 कैरेट के व्हाइट और येल्लो डायमंड्स और सिटरिंस, एक्वामरिन्स और पर्ल्स जड़े हुए हैं।

Image Source: co

बॉम्बेशैल फैंटेसी ब्रा (Bombshell Fantasy Bra)-
विक्टोरिया सीक्रेट की इस बॉम्बेशैल फैंटेसी ब्रा को इटली के एक जूलर  घड़ी बनाने वाले डामियानी ने बनाया था। इसकी कीमत करीबन 13 करोड़ है। साथ ही ये 18 कैरेट गोल्ड में बनी है। इसमें 3000 सफेद डॉयमंड्स और लाइट ब्लू सैफायर्स लगे हुए हैं।

Image Source: co

रॉयल फैटेंसी ब्रा (Royal Fantasy Bra)-
18 कैरेट से बनी इस ब्रा को साउथ अफ्रीका की एक सुपरमॉडल ने पहना था। इसका नाम रॉयल फैटेंसी ब्रा है। जिसमें ब्लू और येल्लो सैफायर के अलावा रूबी और डायमंड्स जड़े हुए हैं। इसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इसकी कीमत 66 करोड़ है।

Image Source: ytimg

सेलिटा इबैंक्स हॉलिडे फैटेंसी ब्रा (Selita Ebanks Holiday Fantasy Bra)-
अभी तक दिखाई गई ब्रा में यह ब्रा सबसे ज्यादा खूबसूरत ब्रा है। इसकी कीमत 29 करोड़ है। जिसे एक शो में सुपरमॉडल सेलिटा इबैंक्स ने पहना था। इस ब्रा का नाम डॉलिडे फैटेंसी ब्रा है। जिसमें रूबी और एमराल्ड्स लगे हुए हैं।

Image Source: dainikbhaskar

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version