Home स्वास्थ्य सर्दियों के ये आहार बन सकते हैं स्वास्थ्य के लिए उपहार

सर्दियों के ये आहार बन सकते हैं स्वास्थ्य के लिए उपहार

0

भारतीय खाने में मौसम का प्रभाव आसानी से देखा जा सकता है। पुराने समय से ही हमारे खाने में कुछ चीज़ों को मौसम के अनुसार आहार में शामिल किया जाता रहा है। आजकल सर्दियों का मौसम चल रहा है। सर्दियों में कुछ ख़ास तरह की चीज़ों को लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। सर्दियों की शुष्क और ठंडी हवाएं आपको बीमार कर सकती हैं। खुद को मौसम के अनुरूप ढालने के लिए हम आपको कुछ ख़ास तरह की चीज़ों के बारे में बता रहे हैं। इन चीज़ों के सेवन से आप साल भर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

1. खजूर
खजूर में कई तरह के गुण होते हैं। इसमें प्रोटीन, वसा, शर्करा, कैल्शियम के साथ लोहा भी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, बी और सी भी मौजूद होते हैं। यह सभी चीज़ें स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। पके खजूर में 85 प्रतिशत तक शर्करा की मात्रा होती है। हर 100 ग्राम खजूर में 283 कैलोरी ऊर्जा होती है।

dateImage Source: https://www.sehatplus.com

2. गुड़
गुड़ ज्यादातर सर्दियों में ही खाया जाता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए गुड़ का सेवन ठंड में किया जाता हैं। आयुर्वेद संहिता के अनुसार गुड़ खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा यह शरीर में खून बढ़ाता है। गुड़ खाने से भूख भी बढ़ती है, साथ ही गुड़ से बनी चीज़ें खाने से बीमारियां दूर होती हैं।

Image Source: https://hellohg.heartgloinc.netdna-cdn.com

3. मूंगफली
सर्दियों में मूंगफली खाना स्वाथ्य के लिए अच्छा माना जाता है। 100 ग्राम मूंगफली में प्रोटीन, नमी, फैट्स, मिनिरल्स, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, ऊर्जा, कैलोरी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थाइमाइन, फोलिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन, मिनिरल्स आदि तत्व इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं।

Image Source: https://isha.sadhguru.org

4. बाजरा
दूसरे अनाजों की तुलना में बाजरे में शरीर को गर्म रखने के सबसे ज्यादा गुण होते हैं। सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा बाजरे में शरीर के लिए आवश्यक तत्व जैसे मैग्निशियम, कैल्शियम, मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन, फाइबर, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए सर्दियों में अपने आहार में बाजरे का इस्तेमाल करना काफी लाभप्रद है।

Image Source: https://timbaktu-organic.org

5. शहद
सर्दियों में शहद का इस्तेमाल बहुत गुणकारी है। सर्दियों में शहद लेने से डायजेशन में सुधार होता है और इम्युनिटी भी बढ़ती है। आयुर्वेद में शहद को अमृत भी कहा गया है क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ, निरोग और ऊर्जावान बनाए रखता है।

Image Source: https://puridunia.com

6. दूध
दूध बहुत शक्तिवर्धक होता है। दूध में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। सर्दियों में दूध की मलाई में मिश्री मिलाकर खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। एक बादाम को घिसकर दूध में मिलाकर पीने से शरीर को बल मिलता है।

Image Source: https://i.huffpost.com

7. तिल
सर्दियों के मौसम में तिल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। तिल में कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट आदि होते हैं। ठण्ड से बचाव के लिए तिल के तेल से मालिश करनी चाहिए। तिल और मिश्री का काढ़ा बनाकर खांसी में पीने से जमा हुआ कफ निकल जाता है।

Image Source: https://thehealthology.com

8. केसर
केसर में कई तरह के गुण होते हैं। सर्दियों में केसर के प्रयोग से इम्युनिटी बढ़ती है। इसमें प्रमुख रूप से कैरोटिन, लाइकोपिन, जियाजैंथिन, क्रोसिन, पिकेक्रोसिन आदि पाए जाते हैं। इसमें ईस्टर कीटोन व सुगंधित तेल भी कुछ मात्रा में मिलते हैं। अन्य रासायनिक यौगिकों में तारपीन एल्डिहाइड और तारपीन एल्कोहल भी पाए जाते हैं। केसर की तासीर को गर्म माना जाता है। इसलिए सर्दियों में इसका उपयोग करना लाभदायक होता है।

Image Source: https://www.rowhanisaffron.com/

9. बादाम
बादाम के सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। डायबिटीज को नियंत्रित करने में बादाम असरदार है। इसके अलावा बादाम के सेवन से कॉन्स्टीपेशन की समस्या दूर होती है जो सर्दियों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है। बादाम में डायबिटीज को नियंत्रित करने का गुण होता है। इसके अलावा बादाम खाने से याददाश्त भी बढ़ती है।

Image Source: https://www.news24express.com

10. अंजीर
अंजीर को सर्दियों में खाने का विशेष महत्व है। यह कब्ज को दूर करता है। इसमें आयरन की काफी मात्रा होती है। अंजीर में कई रासायनिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें 80 प्रतिशत पानी और प्रोटीन, वसा, कैल्शियम,फॉस्फोरस, आयरन आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, तांबा, सल्फर और क्लोरिन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जबकि विटामिन बी और सी सामान्य होता है। ताज़े अंजीर में शर्करा और क्षार सूखे अंजीर की अपेक्षा अधिक होता है। डायबिटीज़ में अन्य फलों की तुलना में अंजीर का सेवन विशेष लाभकारी होता है। इसके अलावा अस्थमा की बीमारी में रोज सुबह सूखे अंजीर का प्रयोग लाभ देता है।

Image Source: https://arabamericantribe.files.wordpress.com

ठण्ड में कुछ दिनों तक इन सारी चीज़ों का सेवन करना आपको बहुत लाभ देगा। अपने आहार में इन चीज़ों को जोड़ कर आप कड़कड़ाती सर्दियों में भी तंदरुस्त बने रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version