Home घरेलू नुस्खे इन चीजों का सेवन करने से आपको नहीं पड़ेगी परफ्यूम की जरूरत

इन चीजों का सेवन करने से आपको नहीं पड़ेगी परफ्यूम की जरूरत

0

हम सब जब कभी भी घर से बाहर निकलते हैं, तो हम अपने व्यक्तित्व को बेहतर दिखाने के लिए कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं चीजों के साथ ही हम परफ्यूम का इस्तेमाल भी करते हैं। परफ्यूम या सैंट का इस्तेमाल करने से हमारे शरीर से अच्छी खुशबू आने लगती है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताते हैं जिनका सेवन करने के बाद आपको परफ्यूम की जरूरत कभी भी नहीं पड़ेगी। दरअसल आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से आपको किसी भी तरह के डियोड्रेंट या सैंट की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं इन चीजों का सेवन करने से आपके और आपके पार्टनर के बीच में प्यार भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ेः इन सीक्रेट टिप्स से परफ्यूम की खुशबू रहेगी दिनभर बरकरार

1 नींबू
नींबू आपको तरोताजा महसूस करवाने के लिए काफी होता है, आप दिन में कई बार नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं। इससे आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगी। आप चाहे तो लेमन टी का सेवन भी कर सकती हैं। इसके साथ ही अगर आप अपने नहाने के पानी में भी नींबू की कुछ बूंदे डाल लें, तो ऐसा करने से भी आप दिनभर महकती रहेंगी और आपको किसी भी तरह की परफ्यूम की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Image Source:

2 हरी सब्जियों का जूस
अगर आपको मसालेदार खाना काफी पसंद है तो आप उसका सेवन करना बंद कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मसालेदार खाने के कारण ही आपके शरीर में बदबू बनती है। इसलिए आपको हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना होगा। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से आपके शरीर से बदबू भी कम से कम आएगी।

Image Source:

यह भी पढ़ेः कुछ टिप्स परफ्यूम लगाने और खरीदने के लिए

3 एप्पल साइडर विनेगर
अगर आपको पसीना काफी जयादा आता है तो ऐसे में आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकती हैं। इससे आपके शरीर के वह बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे जो कि दुर्गंध पैदा करते हैं। ऐसा करके आप दिनभर ताजा महसूस करने लगेंगी।

Image Source:

4 संतरा
संतरा एक ऐसा फल है, जो कि हमारे शरीर को तरोताजा महसूस करवाता है। इतना ही नहीं संतरे का सेवन रोजाना करके आप पूरे दिन भर तरोताजा महसूस कर सकती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः परफ्यूम में मिलाए जाने वाले केमिकल्‍स हो सकते है खतरनाक…

5 रोजमैरी
रोजमैरी की खुशबू काफी तेज होती है, इसका सेवन करके भी आप दिनभर तरोताजा महसूस कर सकती हैं। इससे आपको पसीना कम आएगा और पसीने में से कम से कम बदबू आएगी। आप इसे पानी में अच्छी तरह से उबालकर इसका सेवन ठंड़ा होने पर कर सकती हैं।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version