Home घरेलू नुस्खे ये घरेलू नुस्खे देंगे आपको मुहांसो की समस्या से मुक्ति  

ये घरेलू नुस्खे देंगे आपको मुहांसो की समस्या से मुक्ति  

0

आज के समय में महिलाओं तथा लड़कियों में अपने लुक को लेकर काफी जागरूकता देखने को मिलती हैं। किशोर अवस्था में हॉर्मोनल परिवर्तन के कारण आपकी त्वचा में होने वाले प्रभाव से कई बार मुहांसो की समस्या हो जाती है। इस कारण बहुत सी महिलायें इस समस्या के कई समाधान ढूंढने के बाद भी इस समस्या को ख़त्म नहीं कर पाती हैं। आज हम आपको इसी समस्या के समाधान के रूप में आपको कुछ प्रभावशाली घरेलू नुस्खे बता रहें हैं। ये घरेलू नुस्खे आपको मुहांसो की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत सहायक सावित होते हैं। आइये जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

1 – सफेद टूथपेस्ट 

सफेद टूथपेस्ट Image source:

यह एक परमानेंट उपाय की ही तरह कार्य करता है। यह आपके मुहांसो को को न सिर्फ दूर करता है बल्कि उनकी सूजन को भी दूर कर देता है। इसके उपयोग के लिए आप इसको अपने मुहांसो पर लगाकर करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें। इस बात का ध्यान रखें की आपके पेस्ट में जेल न हो।

2 – लहसुन 

Image source:

इसकी सहायता से भी आप अपने पिंपल की समस्या को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आप एक लहसुन को छीलकर उसको पिंपल पर करीब 5 से 6 मिनट तक लगाएं रखें तथा उसके बाद में ताजे पानी से अपना चेहरा धो लें। आप इस प्रक्रिया को एक घंटे बाद दोबारा से दोहरा सकते हैं।

3 – संतरे का छिलका 

Image source:

संतरे के छिलके भी आपकी पिंपल की समस्या का समाधान करने में बहुत सहायक होते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। आप संतरे के छिलके को अपने पिंपल पर करीब 1 घंटे तक लगाएं रखें तथा उसके बाद अपना चेहरा पानी से धो लें

4 – केले का छिलका 

Image source:

केले का छिलका भी आपके चेहरे के पिंपल तथा झुर्रियों को हटाने के लिए बहुत अच्छा होता है। आप जब कभी भी केले को खाएं तो उसका छिलका फेंके नहीं बल्कि उसको आप फेस मास्क की तरह यूज करें।

5 – पपीता 

Image source:

आप इसको उपयोग करने से पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद में आप पपीते का मिक्सचर बनाकर कर उसको अपने चेहरे पर फेसपैक की तरह अप्लाई करें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर पिंपल होने की आकांशा ख़त्म हो जाती है। ये घरेलू नुस्खे आपको आपके चेहरे के मुहांसो से छुटकारा दिलाएंगे। आप इनको जरूर उपयोग करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version